होली से पहले शराब तस्कर के मंसूबे पर मोतिहारी पुलिस ने फेरा पानी, भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद

मोतिहारी : मधुबन थाना पुलिस ने होली पर्व से पहले शराब तस्करी के एक बड़े प्रयास को विफल कर दिया है। पुलिस ने एक स्कॉर्पियो वाहन से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त की है, जिसका इस्तेमाल बारात की गाड़ी के रूप में किया जा रहा था। इस कार्रवाई में वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य तस्कर मौके से फरार हो गए। मधुबन थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पांडेय को गुप्त सूचना मिली थी कि एक स्कॉर्पियो में दूल्हे के पोस्टर और बैनर लगाकर शराब की बड़ी खेप मधुबन थाना क्षेत्र में पहुंचाई जाने वाली है। मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर पकड़ीदयाल एसडीपीओ कुमार चंदन के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

SP के निर्देश पर SDPO के नेतृत्व में गठित टीम में SHO और अपर SHO सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे

गठित टीम में थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पांडेय और अपर थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे। टीम ने चिन्हित स्थान पर पहुंचकर तलाशी अभियान शुरू किया। पुलिस की भनक लगते ही तस्करों ने वाहन लेकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए वाहन का पीछा कर उसे पकड़ लिया। वाहन की तलाशी लेने पर स्कॉर्पियो से कुल 51 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 442 लीटर बताई जा रही है।

पुलिस ने वाहन को जब्त कर थाने ले आई। इसके बाद संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी करते हुए फरार तस्करों के घरों की भी तलाशी ली गई। गिरफ्तार चालक से पूछताछ के दौरान शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के नामों का खुलासा हुआ है।

Motihari Wine 1 2 22Scope News

पुलिस ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और फरार तस्करों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है

पुलिस ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और फरार तस्करों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। गौरतलब है कि मधुबन थाना पुलिस द्वारा शराब तस्करों के खिलाफ 48 घंटे के भीतर यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि होली के मद्देनजर क्षेत्र में सघन जांच अभियान जारी रहेगा और अवैध शराब के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Motihari Wine 4 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : RPF प्रभारी की बड़ी करवाई, होली से पहले शराब के साथ पकड़ा गया माफिया

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Prince Khan NIA Investigation: प्रिंस खान के कथित आतंकी लिंक की...

Prince Khan NIA Investigation: वासेपुर के फरार अपराधी प्रिंस खान से जुड़े आपराधिक नेटवर्क और कथित आतंकी संपर्कों की जांच के लिए राष्ट्रीय जांच...

Jharkhand Smart Road: झारखंड की पहली 10 लेन स्मार्ट रोड का...

Jharkhand Smart Road, रांची: झारखंड में पहली 10 लेन स्मार्ट रोड के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। करीब 177 करोड़ रुपये की...

Nepal Flood 2026: नेपाल जलप्रलय में आदापुर के एक ही परिवार...

Nepal Flood 2026, पूर्वी चंपारण: नेपाल में आए भीषण जलप्रलय के बीच बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के आदापुर प्रखंड से बेहद दर्दनाक खबर...