जेल से छूटने की खुशी में नर्तकी का डांस व शराब पार्टी की सूचना पर पहुंची पुलिस, चले ईंट-पत्थर और फायरिंग

कुदरा : कैमूर जिले के कुदरा नगर पंचायत में बुधवार की देर रात पुलिस और ग्रामीणों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद गुरुवार की सुबह से बवाल मचा हुआ है। जेल से जमानत पर छूटे युवक की खुशी में चल रहे डांस और शराब पार्टी की सूचना पर पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने पथराव और फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। घटना में एक व्यक्ति को गोली लगी है, जबकि कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। इसके विरोध में ग्रामीणों ने कुदरा-भभुआ मुख्य मार्ग को करीब छह घंटे तक जाम रखा।

मामला कुदरा नगर पंचायत के वार्ड संख्या-8 कझार घाट टोला का है

मामला कुदरा नगर पंचायत के वार्ड संख्या-8 कझार घाट टोला का है। बुधवार और गुरुवार की मध्य रात्रि कुदरा थाना पुलिस को सूचना मिली कि 15 दिन पहले गिरफ्तार एक व्यक्ति जमानत पर जेल से बाहर आया है और उसके घर के पास नर्तकियों का डांस और शराब पार्टी चल रही है। सूचना के सत्यापन के लिए थानाध्यक्ष नंदू कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस के पहुंचते ही विवाद शुरू हो गया और देखते ही देखते ईंट-पत्थर चलने लगे। पुलिस का कहना है कि उन पर फायरिंग भी की गई, जिसके जवाब में पुलिस को भी गोली चलानी पड़ी। इस दौरान एक व्यक्ति को गोली लगी, जिसका इलाज जारी है। कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

Kaimur Firing 1 22Scope News

घटना के विरोध में गुरुवार सुबह करीब 6 बजे सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष व बच्चे सड़क पर उतर आए

घटना के विरोध में गुरुवार सुबह करीब छह बजे सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे सड़क पर उतर आए और बांस-बल्ला लगाकर कुदरा-भभुआ मुख्य पथ को जाम कर दिया। करीब छह घंटे तक चले जाम के कारण मालवाहक और यात्री वाहन फंसे रहे। ग्रामीण महिलाओं का आरोप है कि पुलिस ने घरों में घुसकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के साथ मारपीट की और कई घरों के दरवाजे और वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। कई महिलाएं जख्मी बताई जा रही हैं। दोपहर करीब 12 बजे मोहनिया एसडीएम रत्ना प्रियदर्शनी और डीएसपी प्रदीप कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया।

Kaimur Firing 22Scope News

सड़क जाम समाधान नहीं, लोगों की समस्याएं सुनने आए हैं, विधि सम्मत कार्रवाई होगी – DSP प्रदीप कुमार

डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस पर पथराव और फायरिंग के मामले में 28 नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। अबतक 13 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जिस व्यक्ति को गोली लगी है, उसकी जांच की जा रही है कि गोली किस परिस्थिति में लगी। ग्रामीण महिलाओं नीलम कुमारी, तपेश्वरी कुंवर और एकता कुमारी ने आरोप लगाया कि पुलिस ने बेकसूर लोगों को निशाना बनाया और घरों में घुसकर मारपीट की। फिलहाल इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। एसडीएम और डीएसपी के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। प्रशासन का कहना है कि यदि ग्रामीण लिखित शिकायत देते हैं तो पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी।

यह भी पढ़े : कैमूर पुलिस का बड़ा एक्शन, राजस्थान से नाबालिग बरामद, दो लाख में सौदे का खुलासा…

ओम प्रकाश तिवारी की रिपोर्ट

Prince Khan NIA Investigation: प्रिंस खान के कथित आतंकी लिंक की...

Prince Khan NIA Investigation: वासेपुर के फरार अपराधी प्रिंस खान से जुड़े आपराधिक नेटवर्क और कथित आतंकी संपर्कों की जांच के लिए राष्ट्रीय जांच...

Jharkhand Smart Road: झारखंड की पहली 10 लेन स्मार्ट रोड का...

Jharkhand Smart Road, रांची: झारखंड में पहली 10 लेन स्मार्ट रोड के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। करीब 177 करोड़ रुपये की...

Nepal Flood 2026: नेपाल जलप्रलय में आदापुर के एक ही परिवार...

Nepal Flood 2026, पूर्वी चंपारण: नेपाल में आए भीषण जलप्रलय के बीच बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के आदापुर प्रखंड से बेहद दर्दनाक खबर...