देवघर रोपवे हादसे पर हाई कोर्ट ने किया सरकार को तलब, कहा 2009 की दुर्घटना से नहीं लिया कोई सबक

देवघर रोपवे हादसा पर सरकार को तलब

Ranchi- झारखंड हाईकोर्ट ने देवघर रोपवे हादसा पर सरकार से 25 अप्रैल तक जवाब मांगा है.

चीफ जस्टिस ने इसे गंभीर मामला बताया है और इसकी जांच कराने के आदेश दिए हैं.

कोर्ट ने कहा कि वर्ष 2009 में भी गड़बड़ी हुई थी, लेकिन उससे सबक नहीं लिया गया.

महाधिवक्ता ने अदालत को बताया कि घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए गए है.

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी इस मामले में ट्वीट कर रोप वे हादसा की उच्च स्तरीय जाँच की घोषणा की है.

हादसे में हुई मौतों पर भी उन्होने अपनी संवेदना व्यक्त की है.

बता दें कि NDRF, सेना, आईटीबीपी और वायुसेना की संयुक्त टीम ने तीन दिनों तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में फंसे सभी

पर्यटकों को बाहर निकाल लिया है. लेकिन इस बचाव अभियान के दौरान तीन लोगों की मौत भी हो गयी,

जबकि एक पर्यटक की मौत हादसे के वक्त् ही हो गयी थी.

भौगोलिक स्थिति के कारण वहाँ काम करने में रेस्क्यू टीम को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

कड़ी और चिलचिलाती धूप ने रेस्क्यू ऑपरेशन को काफी दुरुह बना दिया था, बावजूद इसके NDRF, सेना,

आईटीबीपी और वायुसेना की संयुक्त टीम ने सफलता पूर्वक इस ऑपेशन को अंजाम दिया.

बचाव कार्य में लगे सभी जवानों को सलाम 

.

Hemant soren tweet 22Scope News

इस बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस घटना पर दुख प्रकट करते हुए कि दुर्भाग्य से हमने कुछ लोगों को खो दिया.

अपनी जान को जोखिम में डाल कर बचाव कार्य करने वाले सभी NDRF, सेना, आईटीबीपी और वायुसेना के सभी जवानों को सलाम

रिपोर्ट- प्रोजेश 

रफ्तार का कहर: अलग-अलग जगह पर सड़क हादसे में 4 की मौत, 2 घायल

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...