त्रिकूट रोपवे हादसा : सीएम ने सेना के जवानों को किया सैल्यूट, पन्नालाल को सौंपा एक लाख का चेक

रांची : त्रिकूट रोपवे हादसा : सीएम ने सेना के जवानों को किया सैल्यूट, पन्नालाल को सौंपा एक लाख का चेक- मुख्यमंत्री

हेमंत सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में देवघर स्थित त्रिकूट पर्वत

रोपवे हादसे को लेकर विस्तार से जानकारी दी.

उन्होंने कहा कि इस रेस्क्यू में लगे तमाम

सेना के जवानों अधिकारियों और स्थानीय लोगों को हम साधुवाद देते हैं.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए त्रिकूट पहाड़ हादसे में

लोगों की जान बचाने में सराहनीय भूमिका निभाने वाले देवघर

स्थित बलडीहा निवासी पान्न्न पंजियाय ऊर्फ पन्नालाल से बातचीत की.

मुख्यमंत्री ने कहा कि पन्नालाल जी ने जिस तरह मानवता का परिचय दिया है,

उसे हर किसी को आत्मसात करना चाहिए. इनके कार्य से गर्व की अनुभूति होती है.

केंद्र सरकार को भी पन्नालाल की बहादुरी से राज्य सरकार अवगत कराएगी.

पन्नालाल को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री के निर्देश पर संकट के समय लोगों की जान बचाने के लिए पन्नालाल को उपायुक्त देवघर ने एक लाख रुपए का चेक सौंपा. इस मौके मुख्यमंत्री के आग्रह पर पन्नालाल ने अपने द्वारा किए गए बचाव कार्य की विस्तार से जानकारी दी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि इस रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान संबंधित विभाग के अधिकारियों से संपर्क स्थापित हुआ, लेकिन गृह मंत्री अमित शाह या प्रधानमंत्री से सीधे तौर पर बातचीत नहीं हुई है, उन्हें पूरी जानकारी मिला होगा.

बता दें कि झारखंड के देवघर में त्रिकूट पर्वत रोप वे पर हादसा हो गया था, जिसके बाद रेस्क्यू अभियान चलाया गया जो आखिरकार खत्म हो गया है. यह अभियान पूरे 45 घंटे तक चला और सेना ने 46 जिंदगियां बचा लीं. इस हादसे में चार लोगों की मौत भी हुई. सेना, वायु सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ के द्वारा चलाए जा रहे संयुक्त अभियान में सोमवार को 33 लोगों को बचाया गया था. वहीं आज 13 लोगों को सुरक्षित निकाला गया. आज भी एक महिला पहाड़ी से नीचे गिर गई और उसकी मौत हो गई.

2500 फीट की ऊंचाई पर फंस गई थीं 48 जिंदगियां

देवघर में रविवार को रामनवमी की पूजा करने और घूमने के उद्देश्य से यहां सैंकड़ों की संख्या में पर्यटक पहुंचे थे. इस दौरान रोपवे की एक ट्राली नीचे आ रही थी, जो ऊपर की ओर जा रही ट्राली से टकरा गई. इस दौरान कई ट्रालियां ऊपर ही फंस गईं, जिसमें 48 लोग सवार थे. रविवार शाम चार बजे हादसा हुआ. इसके बाद बचाव अभियान शुरू किया गया था.

हाईकोर्ट ने दिए जांच के आदेश

देवघर रोपवे हादसे को झारखंड हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है. कोर्ट ने इस मामले में जांच के भी आदेश जारी किए हैं. 26 अप्रैल को इस मामले की सुनवाई होगी. इससे पहले राज्य सरकार को विस्तृत जांच रिपोर्ट कोर्ट के सामने पेश करनी होगी.

रिपोर्ट : मदन सिंह

Patna Food Safety Raid: आकाश स्वीट्स से 2,060 किलो मिठाई जब्त,...

Patna Food Safety Raid: त्योहारों के दौरान लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिहार सरकार के खाद्य संरक्षा...

PMCH Patna Triage Facility: PMCH में 47 बेड की ट्रायज सुविधा...

PMCH Patna Triage Facility: बिहार के प्रमुख सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में इमरजेंसी सेवाओं के विस्तार की तैयारी की गई...

India New Zealand Rugby Series Rajgir: राजगीर में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी...

India New Zealand Rugby Series Rajgir: बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मंगलवार को भारत और न्यूजीलैंड की अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ।...