CM नीतीश का आज जन्मदिन, मिल रहीं बधाइयां, PM, गृह, रक्षा व राज्यपाल सहित कई मंत्रियों ने दी बधाई

17
CM नीतीश का आज जन्मदिन, मिल रहीं बधाइयां, PM, गृह, रक्षा व राज्यपाल सहित कई मंत्रियों ने दी बधाई
CM नीतीश का आज जन्मदिन, मिल रहीं बधाइयां, PM, गृह, रक्षा व राज्यपाल सहित कई मंत्रियों ने दी बधाई
Advertisment

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज यानी एक मार्च को जन्मदिन है। आज नीतीश कुमार 75 साल के हो गए हैं। इस मौके पर उन्हें शनिवार की देर रात से ही बधाईयां दी जा रही हैं। सीएम नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल सहित कई बड़े नेता व विधायकों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इस मौके पर उन्हें बधाई के साथ-साथ कई तरह के कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। कहीं रक्तदान किया जा रहा है तो कहीं 75 किलो का केक काटा जा रहा है।

Advertisment

75 पाउंड का काटा गया केक

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 75 वां जन्मदिन मनाते हुए पटना के नौलखा मंदिर में हवन पूजन कर 75 पाउंड का केक काटा गया। यह आयोजन जन स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष डॉ एलबी सिंह के द्वारा किया गया है। इस मौके पर डॉक्टर एलबी सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दीर्घायु होने और स्वस्थ जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के विकास के कारण बिहार में आज जो तरक्की हुई है, इसके लिए मुख्यमंत्री स्वस्थ और दीर्घायु रहे और लगातार बिहार के विकास में काम करते रहें।

CM Nitish Birthday 1 22Scope News

मंत्री अशोक चौधरी ने लगवाया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन के मौके पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सोशल मीडिया पर उन्हें जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं देते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है वह दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें। वहीं ‘एक विवाह ऐसा भी’ सामूहिक विवाह और थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के दर्द, बिहार की एसिड पीड़ित बेटियों को सहारा देने के लिए मशहूर स्थल मां ब्लड सेंटर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 75वें जन्मदिन के शुभ अवसर पर एक विशाल रक्तदान शिविर लगाया है। यह आयोजन ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री अशोक चौधरी के द्वारा करवाया जा रहा है।

CM Nitish Birthday 22Scope News

यह भी पढ़े : विकसित भारत, गारंटी फॉर रोजगार : राज्य में बनेंगे 725 नए हाट और बाजार

Advertisement