बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (BFCL )में पीपुल फर्स्ट कल्चर’ के तहत 211 कर्मचारियों का सामूहिक जन्मदिन समारोह किया गया आयोजित

Ramgarh:  बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड,  (BFCL ) रामगढ़ में फरवरी माह में जन्मदिन मनाने वाले कुल 211 कर्मचारियों के सम्मान में पीपुल फर्स्ट कल्चर’ के तहत सामूहिक जन्मदिन समारोह का भव्य आयोजन 28 फरवरी, 2026 को किया।

इस समारोह में जीएफ़ए के 81 कर्मचारी, एचएसपीए के 124 कर्मचारी (ऑडिटर सहित) तथा हेड ऑफिस, रांची के 6 कर्मचारी शामिल रहे। विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने एक साथ मिलकर इस विशेष अवसर को उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया।

इस विशेष अवसर पर अनंत शंकर सेठ,सहित विभिन्न विभागाध्यक्ष की गरिमामयी उपस्थिति रही । उनकी उपस्थिति ने कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाया। कार्यक्रम का आयोजन एचएएसपी कैंटीन जीएफ़ए कैंटीन और मुख्य कार्यालय, रांची में किया गया।

Read More: Aruna Budhiya Memoroal क्रिकेट टूर्नामेंट 4.0 का शानदार समापन, फेरो फाइटर्स बने चैंपियन 

समारोह के दौरान केक कटिंग की गई

कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों के योगदान के प्रति आभार व्यक्त करना, टीम भावना को सुदृढ़ करना तथा सकारात्मक कार्य संस्कृति को बढ़ावा देना रहा। समारोह के दौरान केक कटिंग की गई, शुभकामना संदेश दिए गए तथा सभी जन्मदिनधारी कर्मचारियों को सामूहिक रूप से बधाई दी गई।

वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि कर्मचारियों की निष्ठा, परिश्रम एवं समर्पण ही कंपनी की निरंतर प्रगति का आधार है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन संगठन में आपसी सहयोग, विश्वास और पारिवारिक वातावरण को मजबूत करते हैं।

कर्मचारियों को उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएँ दी गई

(BFCL ) अपने प्रत्येक कर्मचारी को परिवार का हिस्सा मानता है और उनकी खुशियों को अपनी सफलता का अभिन्न अंग समझता है। प्रबंधन ने सभी जन्मदिन मनाने वाले कर्मचारियों को उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...