सिवान रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई, शरीर में टेप से बांधकर कर रहा था शराब तस्करी, गिरफ्तार

सिवान : बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बीच अवैध शराब तस्करी के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल (RPF) लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में सिवान रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और टास्क टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है, जो देसी शराब अपने शरीर से टेप से बांधकर ट्रेन से उतारकर ले जाने की कोशिश कर रहा था। जहां रेलवे स्टेशन पर अपराध नियंत्रण और निगरानी अभियान के दौरान रेलवे सुरक्षा बल को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त वाराणसी और सहायक सुरक्षा आयुक्त छपरा के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की

आपको बता दें कि वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त वाराणसी और सहायक सुरक्षा आयुक्त छपरा के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। निरीक्षक सीआईबी छपरा और प्रभारी निरीक्षक सिवान सुबाष चंद्र यादव के नेतृत्व में आरपीएफ पोस्ट सिवान, टास्क टीम और सहायक सुरक्षा बल की संयुक्त टीम प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी कर रहे थे इसी दौरान ट्रेन संख्या 15106 से उतरकर जा रहे एक युवक की गतिविधि संदिग्ध लगी। जांच के दौरान टीम ने युवक को रोककर तलाशी ली गई तो उसके शरीर पर टेप से बांधकर और एक झोले में छिपाकर रखी गई देसी शराब बरामद हुई।

Siwan Police 1 22Scope News

मौके से कुल 75 अदद ‘बंटी बबली’ ब्रांड की देसी शराब, प्रत्येक 200 एमएल मात्रा की बरामद की गई

मौके से कुल 75 अदद ‘बंटी बबली’ ब्रांड की देसी शराब, प्रत्येक 200 एमएल मात्रा की बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा 15 लीटर और अनुमानित कीमत 4125 रुपए बताया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुकेश साह, पिता स्वर्गीय महेश साह, निवासी खुरमाबाद वार्ड संख्या-14, मुफ्फसिल थाना क्षेत्र जिला सिवान के रूप में हुई है। आरोपी की उम्र 19 वर्ष बताई जा रही है। जब्त शराब और आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग सदर सिवान को सुपुर्द कर दिया गया, जहां बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम की धारा 30(ए) के तहत अपराध संख्या 163/26 दर्ज किया गया है।

Siwan Police 22Scope News

मामले की जांच उत्पाद थाना सदर के सहायक अवर निरीक्षक समोद कुमार द्वारा की जा रही है

वहीं मामले की जांच उत्पाद थाना सदर के सहायक अवर निरीक्षक समोद कुमार द्वारा की जा रही है। इस कार्रवाई में सऊनि छोटेलाल सिंह यादव, कांस्टेबल विजय यादव, अमरेंद्र कुमार सिंह और उपेंद्र मिश्रा सहित आरपीएफ की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रेलवे सुरक्षा बल ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों की सुरक्षा और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए स्टेशन परिसर में निगरानी अभियान लगातार जारी रहेगा।

यह भी पढ़े : 875 लीटर से अधिक विदेशी शराब के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, 2 वाहन जब्त

रवि कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

Navratri 2026: रांची में रविवार से शारदीय नवरात्र शुरू, जानें कलश...

 रांची में 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र शुरू होंगे। जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, पूजा तिथियां, विजयादशमी की तारीख और गुजराती समाज के...

Ranchi Crime News: पहाड़ी टोला में 40 लाख की चोरी, बेटी...

 रांची के पहाड़ी टोला में बंद घर से करीब 40 लाख रुपये के जेवर, नकदी और कीमती सामान चोरी। बेटी की शादी के लिए...

Hazaribagh Double Murder: दहेज के लिए राहुल-पूजा की हत्या, 6 दोषियों...

 हजारीबाग के इचाक दोहरे हत्याकांड में अदालत ने राहुल और पूजा की हत्या के मामले में छह दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।...