सरिया के हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन पर रांची-वाराणसी Vande Bharat Express ट्रेन के ठहराव की शुरुआत, लंबे समय की मांग हुई पूरी

Giridih: सरिया के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है खासकर ट्रेन से यात्रा करने वाले लोगों को अब और अधिक सुविधा मिलेगी। बता दें सरिया के हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह क्षेत्रवासियों की एक बड़ी मांग पूरी हुई। गाड़ी संख्या 20887/20888 रांची-वाराणसी Vande Bharat Express ट्रेन की हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन पर ठहराव की औपचारिक शुरुआत कर दी गई। ट्रेन के ठहराव की मांग क्षेत्र के लोग लंबे समय से कर रहे थे।

लोको पायलट का माल्यार्पण कर व बुके भेंट कर स्वागत किया गया

आज सुबह 8 बज कर 12 मिनट पर ट्रेन की ठहराव हुई और 8 बज कर 16 मिनट पर बगोदर विधायक नागेंद्र महतो ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया और लोको पायलट का माल्यार्पण कर व बुके भेंट कर स्वागत किया।

Vande Bharat Express ट्रेन के ठहराव से बनारस की यात्रा होगी सुविधाजनक

इस मौके पर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा गया क्षेत्रवासी इस एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग कर रहे थे ताकि रांची ,सरिया से वाराणसी देव नगरी जैसे क्षेत्रों की यात्रा में उन्हें सुविधा मिल सके।

सांसद व विधायक के सहयोग से ट्रेन को मिली स्वीकृति

गोरतलब है कि Vande Bharat Express के ठहराव की स्वीकृति मिलने में कोडरमा सांसद व केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी और बगोदर विधायक नागेंद्र महतो की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही। दोनों जनप्रतिनिधियों के लगातार प्रयास से रेलवे प्रशासन ने यह निर्णय लिया।

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...