JDU कार्यकर्ताओं ने PM Modi की तस्वीर पर पोती कालिख, पोस्टकार्ड अभियान के जरिए CM Nitish Kumar से की जा रही है ये अपील

Bihar: बिहार की राजनीति फिलहाल चर्चा में है। चर्चा का विषय है CM Nitish Kumar के राज्यसभा जाने की इच्छा और नामांकन। सीएम नीतीश के इस फैसले से जेडीयू कार्यकर्ताओं में काफी रोष देखेने को मिल रहा है। बिहार में जेडीयू भाजपा को इसका दोषी मान रही है जिसके बाद पीएम मोदी का पुरजोर विरोध देखने को मिल रहा है। पीएम मोदी के पोस्टर पर कालिक पोती जा रही है।

पार्टी कार्यकर्ताओं में देखी जा रही है नाराजगी

बिहार के CM Nitish Kumar को राज्यसभा भेजे जाने को लेकर बिहार की सियासत गर्म हो गई है। कल ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है। इसके बाद से ही पार्टी कार्यकर्ताओं और कई नेताओं में नाराजगी देखने को मिल रही है।

कुछ नेताओं को इस फैसले से इतना दुख हुआ कि वे कैमरे के सामने फूट-फूट कर रोते हुए भी नजर आए। अब इस फैसले का विरोध सड़कों पर भी दिखाई देने लगा है। पटना की सड़कों पर पोस्टर और पोस्टकार्ड के जरिए CM Nitish Kumar से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील की जा रही है।

इन पोस्टरों में लिखा गया है —

“नीतीश के सेवक कर रहे पुकार, नेता करें अपने निर्णय पर पुनः विचार। लोकतंत्र में जनता के जनादेश और आत्मसम्मान का हनन अब नहीं होगा।”
यह पोस्टर “नीतीश के सेवक पोस्टकार्ड लेखन अभियान” के तहत लगाए गए हैं, जिन्हें जदयू परिवार और समर्थकों की ओर से लगाया गया बताया जा रहा है।

नाराजगी अब सड़कों तक पहुंच गई है…

जदयू छात्र नेता कृष्णा पटेल ने इस पूरे मामले पर कहा कि वे नीतीश कुमार का सम्मान करते हैं, लेकिन उन्हें लगता है कि कहीं न कहीं मुख्यमंत्री को इस फैसले के लिए मजबूर किया गया है। उन्होंने कहा कि इसको लेकर पूरे बिहार में पोस्टकार्ड लेखन अभियान चलाया जाएगा और मुख्यमंत्री से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील की जाएगी।
फिलहाल मुख्यमंत्री के राज्यसभा जाने को लेकर उठी यह नाराजगी अब सड़कों तक पहुंच गई है और सियासी हलकों में इसको लेकर चर्चा तेज हो गई है।

Saffrn

Trending News

Jharkhand School Timing Update: गर्मी बढ़ने पर KG से 12वीं तक...

 झारखंड सरकार ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए KG से 12वीं तक सभी सरकारी और निजी स्कूलों के समय में बदलाव किया है। नया...

Jharkhand Mutation Update: जमीन और फ्लैट के दाखिल-खारिज के लिए Online...

झारखंड में जमीन और फ्लैट के म्यूटेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन फिर शुरू हो गया है। सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद रैयतों को बड़ी राहत...

 Ranchi Cyber Crime Alert: हर दिन दो लोग हो रहे साइबर...

रांची में जनवरी से अप्रैल 2026 तक 114 लोग साइबर ठगी के शिकार हुए। साइबर थाना ने 40 फीसदी मामलों में राशि वापस दिलाई। Ranchi...

Ranchi Fraud Case: पान मसाला कंपनी में 71 लाख की Coupon...

रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में पान मसाला कंपनी के अधिकारियों पर 71 लाख रुपये की कूपन जालसाजी का आरोप। जयपुर और कानपुर के...

Jharkhand Compensation Update: हाथी के हमले में मौत पर अब 10...

 झारखंड में हाथी या जंगली जानवरों के हमले से मौत पर 10 लाख रुपये मुआवजा देने का प्रस्ताव तैयार। परिवार को मासिक क्षतिपूर्ति और...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img