Patna में आज राजनीतिक हलचल के बीच सभी प्रमुख दलों के प्रदेश कार्यालयों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। मुख्यमंत्री आवास से लेकर जदयू, बीजेपी और राजद कार्यालय तक सुरक्षा का कड़ा घेरा बनाया गया है। प्रशासन की ओर से एहतियातन सभी जगह सुरक्षा चाक-चौबंद कर दी गई है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।
प्रदेश कार्यालयों पर की गई सुरक्षा व्यवस्था सख्त
Patna के तमाम राजनीतिक दलों के प्रदेश कार्यालयों पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। जदयू कार्यालय, बीजेपी कार्यालय और राजद कार्यालय के बाहर बैरिकेडिंग कर दी गई है और बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके साथ ही सभी जगह मजिस्ट्रेट और दंडाधिकारी भी बहाल किए गए हैं।
प्रशासन को आशंका है कि कार्यकर्ताओं के बीच किसी तरह का हंगामा या विरोध-प्रदर्शन हो सकता है। खास तौर पर जदयू कार्यालय के बाहर सुरक्षा को और मजबूत किया गया है। पुलिस अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और जरूरत पड़ने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं।
Patna : कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी
किसी भी तरह की तोड़फोड़ या हुड़दंग को रोकने के लिए पुलिस के जवान हाथों में लाठी लेकर मुस्तैद नजर आ रहे हैं। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और पार्टी दफ्तरों के आसपास कड़ी निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो सके।
Highlights







