Breaking: नीतीश कुमार ने आज बुलाई JDU की बैठक, क्या निशांत को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी?

Patna: बिहार में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ती जा रही है। सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद JDU कार्यकर्ताओं में काफी नाराजगी है और भाजपा को लेकर JDU में आक्रोश है। इसी बीच बिहार से बड़ी खबर सामने आ रही है कि आज शाम 5 बजे नीतीश कुमार ने JDU की बैठक बुलाई है। इस बाठक में पार्टी के सभी सांसद,विधायक ,MLC शामिल होंगे।

निशांत कुमार को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

इस बैठक को लेकर माना जा रहा है कि इस दौरान नीतीश कुमार अपने राजनीतिक फैसले पर विस्तार से चर्चा करेंगे। साथ ही बिहार की बदलती सियासी स्थिति को लेकर रणनीति भी तय की जाएगी। बड़ा कयास नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर भी लगाया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो नीतीश कुमार के इस्तीफए के बाद बेटे निशांत कुमार को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

JDU के नेता चला रहे पोस्टकार्ड लेखन अभियान

बता दें JDU के कुछ नेताओं को नीतीश कुमार के भारी दुख हुआ है। अब इस फैसले का विरोध सड़कों पर भी दिखाई देने लगा है। पटना की सड़कों पर पोस्टर और पोस्टकार्ड के जरिए मुख्यमंत्री से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील की जा रही है।
इन पोस्टरों में लिखा गया है —
“नीतीश के सेवक कर रहे पुकार, नेता करें अपने निर्णय पर पुनः विचार। लोकतंत्र में जनता के जनादेश और आत्मसम्मान का हनन अब नहीं होगा।”
यह पोस्टर “नीतीश के सेवक पोस्टकार्ड लेखन अभियान” के तहत लगाए गए हैं, जिन्हें जदयू परिवार और समर्थकों की ओर से लगाया गया बताया जा रहा है।

Social Media Responsibility: Social Media नहीं, Social Sense जरूरी! जमुई वीडियो...

Social Media Responsibility, पटना: सोशल मीडिया ने दुनिया को हमारे मोबाइल फोन की स्क्रीन तक पहुंचा दिया है. किसी भी घटना की तस्वीर या...

TSPC Bandh Jharkhand: 24 से 26 सितंबर तक बंद का ऐलान,...

TSPC Bandh Jharkhand, चतरा: टीएसपीसी सुप्रीमो बृजेश गंझू की वाराणसी में पुलिस मुठभेड़ के दौरान हुई मौत के बाद संगठन ने विरोध का ऐलान...

Bihar Daroga Exam Cancelled: 27 मई को हुई मुख्य लिखित परीक्षा...

Bihar Daroga Exam Cancelled, पटना: बिहार में दरोगा भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना सामने आयी है. बिहार पुलिस...