UPSC 2025 में कैमूर के नूर आलम को मिली सफलता, 625 वीं रैंक हासिल कर राज्य का नाम किया रोशन

Bihar: कैमूर जिले के लिए गर्व की बात है कि जिले के मोहनिया शहर स्थित इस्लाम गंज मोहल्ले के होनहार छात्र नूर आलम ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) 2025 की परीक्षा में 625वीं रैंक हासिल कर सफलता प्राप्त की है। यह उनका दूसरा इंटरव्यू था, जिसमें उन्होंने सफलता हासिल की। नूर आलम के पिता अब्दुल्ला अंसारी पेशे से कपड़ा विक्रेता हैं। साधारण परिवार से आने वाले नूर आलम की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।नूर आलम इससे पहले बीपीएससी 65वीं परीक्षा में भी चयनित हो चुके हैं। वर्तमान में वे एमओ (MO) के पद पर तिलउथु ब्लॉक में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो नूर आलम ने मौलाना आज़ाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MANIT), भोपाल से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है।

नूर आलम ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और भाई को दिया

नूर आलम ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और भाई और गुरुजनों को दिया। उन्होंने कहा कि उनके माता पिता ने हमेशा पढ़ाई का तरीका समझाया और सही दिशा दिखाई। यही वजह है कि वे संघ लोक सेवा आयोग UPSC में सफल हो सके। वहीं उनकी स्कूली शिक्षा डीएवी स्कूल रतवार से हुई है।नूर आलम की इस सफलता से कैमूर जिले के युवाओं को नई प्रेरणा मिली है। लोगों ने उनकी मेहनत और लगन की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Patna Free Eye Checkup Camp: पटना की राम नगरी कॉलोनी में...

Patna Free Eye Checkup Camp, पटना: राम नगरी कॉलोनी सेक्टर-2 में रविवार को आयोजित नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में करीब 200 लोगों ने हिस्सा...

FJCCI Election 2026: झारखंड चैंबर चुनाव में बढ़ा मतदान का उत्साह,...

FJCCI Election 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (एफजेसीसीआई) के चुनाव को लेकर रविवार को हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन...

Bihar Education 2451 Assistant Professors: Oxford जाएंगे बिहार के 100 प्रोफेसर!...

Bihar Education 2451 Assistant Professors, पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के विस्तार को लेकर राज्य सरकार की ओर से नई पहल की जानकारी दी...