Ranchi Gas Crisis News: युद्ध की आशंका से रसोई गैस के लिए लंबी कतारें, 90 के दशक जैसे हालात

 अमेरिका, इसराइल और ईरान के बीच तनाव के बीच रांची में रसोई गैस की किल्लत की आशंका। गैस एजेंसियों पर लंबी कतारें, लोगों को 90 के दशक जैसे हालात याद आए।


Ranchi Gas Crisis News रांची: अमेरिका, इसराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और युद्ध की आशंका ने राजधानी रांची में लोगों की चिंता बढ़ा दी है। संभावित आपूर्ति संकट के डर से लोग बड़ी संख्या में रसोई गैस सिलिंडर रिफिल कराने के लिए गैस एजेंसियों का रुख कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से शहर के कई इलाकों में गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं।

गैस एजेंसियों के दफ्तरों में भीड़ बढ़ती जा रही है और लोग जल्द से जल्द सिलिंडर रिफिल कराने की कोशिश में जुटे हैं। स्थिति को देखकर कई लोगों को 1990 के दशक के वे दिन याद आने लगे हैं, जब गैस सिलिंडर के लिए लोगों को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ता था।


Key Highlights

  • युद्ध की आशंका के बीच रांची में गैस सिलिंडर रिफिल कराने की होड़

  • गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें लगने लगीं

  • लोगों को 90 के दशक जैसे हालात याद आने लगे

  • सीमित सिलिंडर आने पर लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा

  • गैस की संभावित किल्लत को लेकर लोगों में चिंता


Ranchi Gas Crisis News:90 के दशक जैसे हालात फिर आने लगे

पुराने समय में गैस सिलिंडर की आपूर्ति सीमित हुआ करती थी। सप्ताह में एक तय दिन गैस की गाड़ी इलाके में पहुंचती थी और लोग सड़क किनारे लाइन लगाकर उसका इंतजार करते थे। यदि मालवाहक टेंपो से सिलिंडर आता था तो लोगों में निराशा फैल जाती थी, क्योंकि उसमें केवल 16 से 17 सिलिंडर ही होते थे।

ऐसी स्थिति में कई लोगों को सिलिंडर नहीं मिल पाता था और उन्हें अगले सप्ताह तक इंतजार करना पड़ता था। लेकिन जब छोटा ट्रक सिलिंडर लेकर आता था तो लोगों के चेहरे खिल उठते थे, क्योंकि उसमें करीब 90 सिलिंडर होते थे और ज्यादा लोगों को गैस मिलने की संभावना बढ़ जाती थी।

Ranchi Gas Crisis News:गैस के लिए बढ़ी भीड़, लोगों में चिंता

वर्तमान समय में भी गैस एजेंसियों के बाहर लगी कतारें देखकर लोगों को वही पुराने दिन याद आने लगे हैं। संभावित किल्लत की आशंका के कारण लोग पहले से ही गैस सिलिंडर रिफिल कराने में जुट गये हैं, जिससे एजेंसियों के बाहर भीड़ बढ़ती जा रही है।

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...