ललन ने कहा- निशांत के राजनीति में आने का स्वागत है, कार्यकर्ताओं की इच्छा हुई पूरी

पटना : बिहार की राजनीति में सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की एंट्री ने नई हलचल पैदा कर दी है। केंद्रीय मंत्री और जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने निशांत कुमार के राजनीति में आने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की इच्छा पूरी हुई है और निशांत जल्द ही सभी जिलों में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

CM ममता बनर्जी संविधान विरोधी हैं – केंद्रीय मंत्री ललन सिंह

वहीं केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने ममता बनर्जी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अपमान किया है वह संविधान विरोधी हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ममता बनर्जी के लिए न तो संविधान का कोई महत्व है और न ही देश प्रेम का। ललन सिंह ने कहा कि एक आदिवासी महिला जो देश के सर्वोच्च पद पर आसीन हैं, उनके लिए भी ममता के मन में कोई सम्मान नहीं है।

Lalan Singh 22Scope News

शत्रुघ्न सिन्हा की टिप्पणियों पर ललन सिंह ने कहा- ये सिनेमा वाले लोग क्या बोलेंगे?

टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की टिप्पणियों पर ललन सिंह ने कहा कि ये सिनेमा वाले लोग क्या बोलेंगे? ये तो ममता बनर्जी की कृपा पर सांसद बने बैठे हैं। उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा के बयानों को ‘जी-हुजुरी’ करार दिया है। निशांत कुमार की भूमिका और सरकार में हिस्सेदारी पर ललन ने कहा कि जब भूमिका तय होगी, तो सलाह ले ली जाएगी, फिलहाल कोई नई सरकार तो बन नहीं रही है। उन्होंने कहा कि निशांत जल्द ही बिहार के हर जिले का दौरा करेंगे और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।

यह भी पढ़े : दिल्ली बुलाए गए उपेंद्र, BJP के बड़े नेताओं से हो सकती है मुलाकात, RLM के मर्जर की चर्चा

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: सिजुआ में अहले सुबह फटी धरती, देखते...

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: कोयलांचल क्षेत्र में भू-धंसान की घटनाओं ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। धनबाद जिले के बाघमारा...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: रांची में MS Dhoni के फार्म...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के रांची स्थित फार्म हाउस में मंगलवार को...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा मामले में कोर्ट...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी से जुड़े CID थाना कांड संख्या 16/2026 में अदालत ने अपने पूर्व आदेश...