बिहार में मौसम विभाग का अलर्ट, इन जिलों में आंधी, बारिश व बिजली गिरने की चेतावनी

पटना : पटना मौसम विभाग ने सोमवार यानी नौ मार्च को बिहार के कई जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार से राज्य के उत्तर और पूर्वी हिस्सों में मौसम बदल सकता है। जिससे कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। रविवार देर रात से ही बिहार के कई जिलों में मौसम में बदलाव महसूस किया गया। सीमांचल क्षेत्र के पूर्णिया, किशनगंज और अररिया समेत कई इलाकों में आसमान में घने बादल छा गए। सोमवार सुबह राजधानी पटना में भी मौसम बदला हुआ नजर आया।

बदले मौसम का असर पूर्णिया से लेकर मुजफ्फरपुर व जमुई तक के इलाकों में देखने को मिल सकता है – पटना मौसम विभाग

पटना मौसम विभाग के अनुसार, इस बदले मौसम का असर पूर्णिया से लेकर मुजफ्फरपुर और जमुई तक के इलाकों में देखने को मिल सकता है। इन जिलों में तेज हवा, गरज-चमक और बारिश की स्थिति बनने के संकेत हैं। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। उत्तर और पूर्वी बिहार के कई इलाकों में बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है, जिसके कारण लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

IMD Patna 1 22Scope News

मौसम विभाग ने कहा- कई जिलों में तेज हवाएं चल सकती हैं

मौसम विभाग के अनुसार, कई जिलों में तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, खगड़िया और मुंगेर जिलों में तेज हवा के झोंकों के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

IMD Patna 2 22Scope News

वैशाली, पटना, जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा में मौसम का क्या हाल?

आपको बता दें कि तेज हवा और गरज-चमक के कारण खेतों में काम कर रहे किसानों और खुले स्थानों पर मौजूद लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। वहीं, मध्य बिहार के कुछ जिलों में मौसम अपेक्षाकृत शांत रह सकता है. वैशाली, पटना, जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय और बेगूसराय में आंशिक बादल छाए रहने के साथ कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि इन क्षेत्रों के लिए फिलहाल किसी बड़े अलर्ट की घोषणा नहीं की गई है।

IMD Patna 3 22Scope News

‘राज्य में यह बदला हुआ मौसम 11 मार्च की रात तक जारी रह सकता है’

मौसम विभाग का अनुमान है कि राज्य में यह बदला हुआ मौसम 11 मार्च की रात तक जारी रह सकता है। इस दौरान कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश और तेज हवा का सिलसिला देखने को मिल सकता है। इसके बाद 12 मार्च से मौसम के फिर सामान्य होने की संभावना जताई गई है।

IMD Patna 4 22Scope News

यह भी पढ़े : बिहार राज्य के लिए दैनिक मौसम व मौसम चेतावनी

Ranchi University PhD Admission: रांची यूनिवर्सिटी में PhD इंटरव्यू की तारीख...

Ranchi University PhD Admission: रांची विश्वविद्यालय में पीएचडी नामांकन की प्रक्रिया जारी है। नामांकन के लिए अभ्यर्थियों का इंटरव्यू 22, 23 और 24 अक्टूबर...

Jamshedpur Encroachment: सरकारी-लीज जमीन पर कब्जा करने वालों पर सख्ती, 17...

Jamshedpur Encroachment: सरकारी और टाटा स्टील की लीज भूमि से अवैध कब्जे हटाने के लिए मंगलवार को धालभूम अनुमंडल प्रशासन, राजस्व विभाग और पुलिस...

Ranchi State Library Fire: फिरायालाल की स्टेट लाइब्रेरी में आग, छात्रों...

Ranchi State Library Fire: फिरायालाल स्थित स्टेट लाइब्रेरी में मंगलवार को अचानक आग लगने की सूचना से हड़कंप मच गया। लाइब्रेरी में मौजूद छात्रों...