Jharkhand Mob Lynching : बच्चा चोर की अफवाह में गुमला में महिला की हत्या, चक्रधरपुर में वृद्धा की पिटाई

 झारखंड के गुमला में बच्चा चोर की अफवाह में भीड़ ने विक्षिप्त महिला की पीटकर हत्या कर दी। वहीं चक्रधरपुर में भी शक के आधार पर एक वृद्धा को पीटकर घायल कर दिया गया।


Jharkhand Mob Lynching रांची: झारखंड के गुमला जिले में बच्चा चोर की अफवाह ने एक बेबस महिला की जान ले ली। बिशुनपुर थाना क्षेत्र के लापू गांव के गोरियाटांड़ टोले में रविवार रात ग्रामीणों ने एक अज्ञात विक्षिप्त महिला को बच्चा चोर समझकर लाठी डंडों से पीट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना ने एक बार फिर अफवाह और भीड़ हिंसा की भयावह तस्वीर सामने ला दी है।

Jharkhand Mob Lynching :बच्चा चोर की अफवाह में महिला की हत्या

जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब 10 बजे गांव के एक घर के पास केले की झाड़ी में छिपी एक महिला को कुछ ग्रामीणों ने देखा। इलाके में पहले से बच्चा चोर आने की अफवाह फैली हुई थी। इसी संदेह के आधार पर ग्रामीणों ने महिला को बच्चा चोर समझ लिया। कुछ ही देर में आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और भीड़ ने लाठी डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। हमले में महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह महिला दो दिन पहले लबगा गांव में भी विक्षिप्त अवस्था में भटकते हुए देखी गई थी। गोरियाटांड़ टोला में महज चार घर हैं और यह टोला लापू गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर जंगल से सटा हुआ इलाका है।


Key Highlights

  • गुमला के बिशुनपुर थाना क्षेत्र में बच्चा चोर की अफवाह में महिला की पीटकर हत्या

  • ग्रामीणों ने केले की झाड़ी में छिपी महिला को संदिग्ध समझकर हमला किया

  • मृत महिला की पहचान अब तक नहीं हो सकी, पुलिस जांच में जुटी

  • चक्रधरपुर में बच्चा चोरी के शक में वृद्धा को ग्रामीणों ने पीटा

  • पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाकर कराया इलाज


Jharkhand Mob Lynching :मृत महिला की पहचान में जुटी पुलिस

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। अब तक मृत महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी पहचान पता लगाने के साथ ही घटना में शामिल लोगों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

Jharkhand Mob Lynching :चक्रधरपुर में बच्चा चोरी के शक में वृद्धा की पिटाई

इधर पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर प्रखंड की हाथिया पंचायत के रामडा गांव में भी बच्चा चोरी के शक में एक वृद्धा को ग्रामीणों ने पीटकर घायल कर दिया। सोमवार को जब वह वृद्धा भटकते हुए गांव पहुंची तो ग्रामीणों को उस पर बच्चा चोर होने का संदेह हुआ और देखते ही देखते यह संदेह हिंसक अफवाह में बदल गया।

महिला के सिर में गंभीर चोट लगी है और शरीर के कई हिस्सों में गहरी चोटें आई हैं। सूचना मिलने के बाद चक्रधरपुर थाना प्रभारी अवधेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और महिला को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद उसे चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस के अनुसार घायल महिला का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है और वह अपने बारे में सही जानकारी देने में असमर्थ है।

Saran Flood News 2026: बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत-बचाव कार्य तेज,...

Saran Flood News 2026: सारण जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। बाढ़...

Chutupalu Valley Accident: चुटुपालू घाटी में तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर,...

Chutupalu Valley Accident: झारखंड के रामगढ़ जिले में रांची-पटना मुख्य मार्ग पर स्थित चुटुपालू घाटी में एक बार फिर भीषण सड़क दुर्घटना हुई है।...

Patna High Court New Chief Justice: दिल्ली से कर्नाटक और अब...

Patna High Court New Chief Justice: करीब दो महीने के इंतजार के बाद पटना हाईकोर्ट को नियमित मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। दिल्ली हाईकोर्ट...