मुठभेड़ में Prince Khan गिरोह का फरार अपराधी दिलीप सिंह गिरफ्तार, रिमांड पर लेगी धनबाद पुलिस

Dhanbad:पिछले रविवार को धनबाद के फायरिंग रेंज में पुलिस मुठभेड़ के दौरान भागने में सफल रहा Prince Khan का गुर्गा दिलीप सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अब दिलीप सिंह को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। घटना के अगले ही दिन दिलीप सिंह की गिरफ्तारी बरवाअड्डा थाना क्षेत्र से की गई थी। एसएसपी प्रभात कुमार ने स्पष्ट कर दिया है कि आर्गेनाइज क्राइम में संलिप्त कोई भी अपराधी पुलिस से नहीं बच पायेगा सब की कुंडली पुलिस ने तैयार कर रखी है।

SSP ने दी जानकारी

बता दें कि पुलिस मुठभेड़ में सुदीश ओझा नामक अपराधी पुलिस की गोली का शिकार हुआ था। उसके पैर में दो गोली लगी थी। फिलहाल सुदीश पुलिस निगरानी में इलाजरत है। एसएसपी ने बताया कि सुदीश के पूरी तरह ठीक होने पर पुलिस उससे पूछताछ करेगी। एसएसपी ने बताया कि संगठित गिरोह के अपराधकर्मियों की सूची पुलिस पहले से ही तैयार कर चुकी है। कई नए गिरफ्तारियां भी हुईं हैं उनसभी को भी सुचिबद्ध किया जा रहा है।

एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि क़ानून को हाथ में लेनेवालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा। अपराध का रास्ता चुनने वालों से उन्होंने अपील की है कि वे मुख्य धारा में जुड़े।

Jhargram Bus Accident: लॉरी को ओवरटेक करते समय बड़ा हादसा, कोलकाता...

Jhargram Bus Accident: पश्चिम बंगाल के झारग्राम ग्रामीण क्षेत्र स्थित गजाशिमुल में खड़गपुर-चिचड़ा 49 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़-कटाव को लेकर अलर्ट, विजय कुमार...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़ और कटाव की संभावित स्थिति से निपटने के लिए जल संसाधन विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों...

Bihar Digital Fertilizer Sale: किसानों के लिए बड़ी खबर! अब ऐसे...

Bihar Digital Fertilizer Sale: बिहार सरकार के कृषि विभाग ने किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने की व्यवस्था को डिजिटल बनाने की दिशा में कदम...