Admit Card Controversy: पलामू के एमके इंटर कॉलेज में 395 छात्रों को एडमिट कार्ड नहीं मिलने पर विरोध, कॉलेज में लगाया ताला

पलामू के पांकी स्थित एमके इंटर कॉलेज में 11वीं के 395 छात्रों को एडमिट कार्ड नहीं मिलने पर छात्र संगठन ने विरोध प्रदर्शन किया और कॉलेज में प्रतीकात्मक ताला बंद किया।


Admit Card Controversy पलामू: झारखंड के पलामू जिले में कक्षा 11वीं के 395 छात्र छात्राओं को एडमिट कार्ड जारी नहीं होने को लेकर मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया गया। छात्रहित सर्वोपरि मंच के नेतृत्व में पांकी प्रखंड के डंडार कला स्थित मजदूर किसान इंटर कॉलेज में छात्रों और संगठन के कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से विरोध जताया और कॉलेज परिसर में प्रतीकात्मक रूप से ताला बंद कर दिया।

संगठन का कहना है कि जब तक वंचित छात्रों की परीक्षा सुनिश्चित नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि लगाए गए ताले के साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़ होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन की होगी।

Admit Card Controversy:एडमिट कार्ड नहीं मिलने पर छात्रों का विरोध

छात्रहित सर्वोपरि मंच के पलामू जिला अध्यक्ष दीपू कुमार सिंह के नेतृत्व में छात्रों और संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने कॉलेज पहुंचकर मामले की जानकारी लेने की कोशिश की। हालांकि उस समय कॉलेज के प्राचार्य मौके पर मौजूद नहीं थे।

वहीं कॉलेज में मौजूद शिक्षकों से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि उन्हें इस मामले की पूरी जानकारी नहीं है। इसके बाद छात्र-छात्राओं और संगठन के कार्यकर्ताओं ने सामूहिक निर्णय लेते हुए कॉलेज परिसर में ताला बंद कर शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराया।


Key Highlights

  • पलामू के एमके इंटर कॉलेज में 11वीं के 395 छात्रों को एडमिट कार्ड नहीं मिला

  • छात्र संगठन के नेतृत्व में कॉलेज परिसर में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन

  • विरोध स्वरूप कॉलेज में प्रतीकात्मक रूप से लगाया गया ताला

  • छात्र संगठनों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की

  • समाधान नहीं होने पर राज्यस्तरीय आंदोलन की चेतावनी


Admit Card Controversy:छात्र संगठनों ने प्रशासन से की हस्तक्षेप की मांग

मौके पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राहुल कुमार राणा ने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय स्वीकार नहीं किया जाएगा। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो संगठन राज्य स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होगा।

प्रदेश उपाध्यक्ष आमिर हमजा ने कहा कि 395 छात्रों को परीक्षा से वंचित रखना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने प्रशासन से तुरंत हस्तक्षेप कर छात्रों की परीक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

Admit Card Controversy:विशेष परीक्षा की तिथि घोषित करने की मांग

प्रदेश संगठन प्रभारी कुणाल पोद्दार ने कहा कि छात्रहित सर्वोपरि मंच हमेशा छात्रों के अधिकारों के लिए खड़ा रहा है और आगे भी उनके हक की लड़ाई जारी रखेगा।

वहीं प्रदेश सचिव रईस अंसारी ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही विशेष परीक्षा की तिथि घोषित नहीं की जाती है तो संगठन चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगा। संगठन ने प्रशासन और झारखंड अधिविद्य परिषद से मांग की है कि वंचित छात्र-छात्राओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए जल्द विशेष परीक्षा की तारीख घोषित की जाए।

Highlights

कोडरमा में Udit Raj Case को लेकर गरजे प्रदीप यादव, CID...

कोडरमा में उदित राज की संदिग्ध मौत मामले को लेकर चल रहे धरने में कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव पहुंचे। सीआईडी जांच...

Champai Soren Health Update: झारखंड के पूर्व CM चंपाई सोरेन की...

Champai Soren Health Update: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को अचानक बीमार पड़ने के बाद जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में भर्ती...

झारखंड हाईकोर्ट से CM Hemant Soren को बड़ी राहत, 2014 आचार...

झारखंड हाईकोर्ट से CM Hemant Soren को बड़ी राहत, 2014 आचार संहिता उल्लंघन मामले की आपराधिक कार्यवाही रद्द CM Hemant Soren रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने...