भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण : गिरिराज ने कहा- इस पर नहीं होनी चाहिए राजनीति, जल्द होकर रहेगा दूध का दूध व पानी का पानी

पटना : भरत तिवारी हत्याकांड को लेकर सियासत गरम है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इस मामले पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भरत तिवारी की हत्या पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। सरकार इस मामले को लेकर संवेदनशील है। गिरिराज सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने भी साफ शब्दों में कहा है कि दूध का दूध और पानी का पानी होकर रहेगा और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

NCERT की किताबों में आपातकाल को शामिल किए जाने पर गिरिराज सिंह ने इसका किया स्वागत

इसके साथ ही एनसीईआरटी की किताबों में आपातकाल को शामिल किए जाने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इसका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी जब लोकतंत्र की हत्या को पढ़ेगी तो भविष्य में कोई भी शासक लोकतंत्र की हत्या करने की सोच भी नहीं सकेगा। इसलिए किताब में इसे शामिल करना सराहनीय कदम है। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के बयान पर भी गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की आदत नहीं बदली है। पहले ‘इंडिया इज इंदिरा’ कहते थे, अब ‘इंडिया इज राहुल’ कर रहे हैं। उनका स्वभाव और कार्यशैली आज भी वही है।

Giriraj Singh 1 1 22Scope News

यह भी पढ़े : भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण : CM सम्राट की पहली प्रतिक्रिया, कहा- ‘कोई गलत है तो हो कार्रवाई’

Sarath Circle Office: सारठ अंचल कार्यालय में क्यों भड़के ग्रामीण? जाति-आवासीय...

Sarath Circle Office: जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र और पारिवारिक सूची बनवाने के नाम पर कथित तौर पर पैसे लिए जाने के विरोध...

Ranchi Child Missing: रांची स्टेशन से लापता 4 साल का विवान...

Ranchi Child Missing: रेलवे स्टेशन की भीड़ में अचानक गायब हुआ चार साल का मासूम आखिरकार अपने परिवार तक लौटने की राह पर है।...

Jamshedpur LIC Building Fire: बिष्टुपुर में चौथी मंजिल पर भीषण आग,...

Jamshedpur LIC Building Fire: शहर के बिष्टुपुर इलाके में शनिवार देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब LIC बिल्डिंग की चौथी मंजिल से...