Dhanbad एसएसपी ने की समीक्षा बैठक, ईद और रामनवमी को लेकर विशेष सतर्कता का दिया निर्देश

Dhanbad: Dhanbad समाहरणालय स्थित पुलिस मुख्यालय सभागार में फरवरी माह से संबंधित मासिक अपराध समीक्षा बैठक वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, सिटी एसपी ऋतविक श्रीवास्तव, सभी डीएसपी और थाना प्रभारी उपस्थित थे।

बैठक के दौरान जिले में अपराध की वर्तमान स्थिति, कानून व्यवस्था, दर्ज कांडों के निष्पादन, लंबित मामलों की प्रगति तथा विभागीय कार्यों की समीक्षा विस्तार से की गई। एसएसपी ने सभी अधिकारियों को अपराध नियंत्रण के साथ-साथ लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

फरवरी माह में जिले भर में कुल 369 कांड दर्ज किए गए

समीक्षा के दौरान बताया गया कि फरवरी माह में जिले भर में कुल 369 कांड दर्ज किए गए, जबकि इसी अवधि में 402 लंबित कांडों का सफल निष्पादन किया गया। इस प्रकार दर्ज मामलों से अधिक कांडों का निष्पादन कर पुलिस ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी से कार्रवाई के परिणामस्वरूप जिले में लंबित मामलों की संख्या में भी उल्लेखनीय कमी आई है। पहली बार लंबित कांडों की संख्या घटकर 1999 रह गई है, जबकि पिछले वर्ष यह संख्या करीब 4300 थी। पुलिस अधिकारियों ने इसे अपराध अनुसंधान और निष्पादन की दिशा में बड़ी उपलब्धि बताया।

बैठक में आर्म्स एक्ट से जुड़े मामलों की भी समीक्षा की गई

बैठक में आर्म्स एक्ट से जुड़े मामलों की भी समीक्षा की गई। बताया गया कि पूर्व से लंबित 85 मामलों का स्पीडी ट्रायल कराया जा रहा है। इसके परिणामस्वरूप फरवरी माह में आर्म्स एक्ट के पांच मामलों में आरोपियों को माननीय न्यायालय द्वारा सजा सुनाई गई है। शेष मामलों की सुनवाई भी तेजी से जारी है। साथ ही लंबित वारंट के निष्पादन को लेकर भी सख्त निर्देश दिए। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को मार्च माह के दौरान कम से कम 50 प्रतिशत लंबित वारंटों का निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

संगठित अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करते हुए फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। पुलिस ऐसे अपराधियों की लगातार तलाश कर रही है और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

आगामी ईद और रामनवमी पर्व को देखते हुए जिले में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। एसएसपी महोदय ने सभी थाना प्रभारियों को असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध प्रिवेंटिव एक्शन लेने तथा कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। इसके अलावा भीड़भाड़ वाले इलाकों, बाजारों और मॉल में सुरक्षा व्यवस्था को अधिक मजबूत करने तथा गश्त बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए।

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...