गैस की कमी नहीं, JMM फैला रहा दुष्प्रचार:डॉ प्रदीप वर्मा

Jharkhand: भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सांसद डॉ प्रदीप वर्मा ने झामुमो नेता सुप्रियो भट्टाचार्य के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। डॉ वर्मा ने कहा कि JMM राज्य की जनता को हतोत्साहित कर रहा है। जबकि सत्ता पक्ष का दायित्व जनता को सहारा देना है।

आज देश में मोदी सरकार है जो जनता की सेवा के लिए रात दिन तत्पर है

उन्होंने आगे कहा कि देश में आज कांग्रेस की सरकार नहीं है जो गैस सिलेंडर का हाहाकार हो जाय,कालाबाजारी हो जाए। आज देश में मोदी सरकार है जो जनता की सेवा के लिए रात दिन तत्पर है। वही इंडी गठबंधन है जिसने कोरोना टीका पर भ्रम फैलाया, नोटबंदी के दौरान भ्रम फैलाया लेकिन जनता इनके चाल में नहीं फंसी,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  पर भरोसा रखा। कहा कि दुनियां के लोगों का भरोसा भारत पर बढ़ा है। यूक्रेन से भारत का तिरंगा दिखाकर पाकिस्तानी नागरिक संकट से बाहर आए। ये मोदी सरकार की साख है।

गैस सिलेंडर 400 रुपए में देने की चिंता झामुमो में अभी तक नहीं दिखाई दी…

उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार को रमजान और रमजान के बाद के महीनों में होने वाले शादी विवाह की चिंता बहुत सताने लगी है। इसलिए बयानों के माध्यम से राजनीतिक सहानुभूति बटोरने की पहल झामुमो के नेताओं ने करनी शुरू कर दी।कहा कि गैस सिलेंडर 400 रुपए में देने की चिंता JMM में अभी तक नहीं दिखाई दी। किसानों के धान 3200 रुपए क्विंटल खरीदने की चिंता झामुमो को नहीं हुई। लेकिन बिना किल्लत के गैस की किल्लत बताना JMM प्रवक्ता ने शुरू कर दिया।

भारत सरकार को देश के 140 करोड़ लोगों की चिंता है

कहा कि भारत सरकार को देश के 140 करोड़ लोगों की चिंता है। पेट्रोलियम मंत्रालय पूरी तरह सजग है। देश में पेट्रोल गैस की कमी नहीं है। लेकिन दुष्प्रचार के कारण कालाबाजारी नहीं बढ़े इसलिए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया अपनाई गई है। कहा कि विदेश नीति पर झामुमो को बिना सोचे समझे,तथ्यों को जाने बयान बाजी नहीं करनी चाहिए। समुद्री जहाज भारत की सामुद्रिक सीमा से बाहर में ध्वस्त हुआ है। इसलिए भारत की इसमें कोई जिम्मेवारी नहीं बनती है। झामुमो सरकार का विरोध करे लेकिन देश का विरोध करना राष्ट्रद्रोह जैसा है।

कहा कि मोदी सरकार कभी घुटने नहीं टेकती। और न भारत किसी को झुकाने में विश्वास करता है। भारत विश्व का कल्याण चाहता है। भारत की मोदी सरकार भारत के हित में फैसले लेती है।

Champions of Care: अनंत अंबानी की नई मुहिम, हर साल 20...

 अनंत अंबानी ने वनतारा के तहत Champions of Care मुहिम शुरू की है। 50 से ज्यादा संगठन जुड़ेंगे और हर साल 20 लाख जानवरों...

Bihar Eco Tourism: बिहार में ईको टूरिज्म को मिलेगी नई रफ्तार,...

Bihar Eco Tourism, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में पर्यावरण, वन एवं जलवायु...

Bihar Flood Relief: बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 10...

Bihar Flood Relief, पटना: बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड ने मुख्यमंत्री राहत...