भरकट्टा ओपी एस आई के द्वारा दलित युवक के साथ मारपीट मामले में भाकपा माले CPI (ML) गम्भीर, कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी करेगी आन्दोलन

Giridih: बिरनी CPI (ML) पार्टी कार्यालय में गुरुवार को प्रखंड कमिटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित किया गया।। बैठक की शुरुआत पार्टी के राज्य कमिटी सदस्य अनीता को एक मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।। बैठक में मुख्य रूप से सदस्यता भर्ती नवीकरण अभियान पर चर्चा किया गया।

कारवाई नहीं हुआ तो भाकपा माले CPI (ML) करेगी आन्दोलन

बैठक में पहुँचे माले प्रखंड सचिव शेखर सुमन ने जानकारी दिया की मनरेगा योजना की हत्या के खिलाफ 18 मार्च को आयोजित राज्य भवन के समक्ष कन्वेंशन में बिरनी से कुछ 24 बोलेरो वाहन से लगभग 200 की संख्या में भाग लेंगे। बैठक में तय किया गया कि बीते 09 मार्च को भरकट्टा ओपी के एस आई जितेन्द्र सिंह के द्वारा जमडीहा गांव के दलित युवक के साथ बेरहमी से मारपीट करने के मामले में पार्टी ने तय किया कि दिनांक 16/03/26 को भाकपा माले का एक शिष्टमंडल एसपी साहब से मिलकर वार्ता करेंगे। और ओपी के एस आई जितेन्द्र सिंह एवम घटना में संलिप्त हवलदार पर कारवाई नहीं हुआ तो भाकपा माले CPI (ML) आन्दोलन करने पर बाध्य होगा।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img