पूसा में लगेगा क्षेत्रीय कृषि मेला, ड्रोन और हाइड्रोपोनिक्स तकनीक होंगे आकर्षण

समस्तीपुर/पटना : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में 13 से 15 मार्च 2026 तक तीन दिवसीय क्षेत्रीय कृषि मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष मेले की थीम ‘विकसित कृषि-उन्नत भारत’ रखी गई है। जिसका उद्घाटन कृषि मंत्री रामकृपाल यादव करेंगे। इस मेले में पूर्वी भारत के पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, झारखंड, बिहार और अन्य राज्यों के किसान, कृषि वैज्ञानिक और तकनीकी विशेषज्ञ भाग लेंगे। कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के सहयोग से आयोजित इस मेले का उद्देश्य किसानों तक आधुनिक एवं उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी पहुंचाना है, जिससे कृषि उत्पादन और किसानों की आय में वृद्धि हो सके।

130 स्टॉल में दिखेगी नई तकनीक

मेले में कृषि से जुड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के करीब 130 स्टॉल लगाए जाएंगे। इनमें आईसीएआर, विभिन्न कृषि विश्वविद्यालयों, कृषि विज्ञान केंद्रों,निजी संस्थानों की भागीदारी होगी। इन स्टॉलों के माध्यम से किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, बीज, उर्वरक और खेती के आधुनिक तरीकों की जानकारी दी जाएगी।

ड्रोन, हाइड्रोपोनिक्स और स्मार्ट खेती का प्रदर्शन

मेले के थीमैटिक पवेलियन में ड्रोन तकनीक, हाइड्रोपोनिक्स (मिट्टी रहित खेती), ड्रिप सिंचाई प्रणाली, मत्स्य पालन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग जैसी आधुनिक तकनीकों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ ही समेकित कृषि प्रणाली, मधुमक्खी पालन, आईएफएस फसल कैफेटेरिया और आधुनिक कृषि यंत्रों के जीवंत मॉडल भी किसानों को देखने को मिलेंगे। तीन दिनों तक आयोजित इस मेले में कृषि से जुड़े विभिन्न विषयों पर तकनीकी सत्र और किसान गोष्ठियां भी आयोजित होंगी। इनमें गेहूं की उन्नत खेती, पोषक अनाज (श्री अन्न), महिला किसानों की भूमिका, बीज उत्पादन और मशरूम की खेती जैसे समसामयिक विषयों पर चर्चा की जाएगी। मेले में फल, फूल, सब्जी और उनसे बने उत्पादों की उद्यान प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही पशु प्रदर्शनी, किसान-वैज्ञानिक संवाद और विभिन्न प्रतियोगिताएं भी होंगी, जिससे किसानों को नई तकनीकों के साथ व्यावहारिक अनुभव भी मिल सके।

यह भी पढ़े : राज्यस्तरीय 4 दिवसीय कृषि यांत्रिकरण मेला का आयोजन, कृषि मंत्री ने किया उद्घाटन

Saffrn

Trending News

बिहार में Prohibition Law पर सख्ती, मंत्री मदन साहनी ने दिए...

बिहार में शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। मंत्री मदन साहनी ने अवैध शराब के 100% विनष्टीकरण और तस्करी...

संथाल गांव की कलाकार पहुंची राष्ट्रीय मंच पर, जानिए कौन हैं...

Bokaro News: बोकारो ज़िले के चंदनकियारी ब्लॉक के संथाल लगला गाँव की प्रतिभाशाली लोक कलाकार बबीता हेम्ब्रम को प्रतिष्ठित 'बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार' के...

Saraikela में जंगली हाथी का आतंक, स्कूल समेत कई घरों को...

Saraikela News: सरायकेला-खरसावां ज़िले के चांडिल ब्लॉक में बिद्री, रांगाडीह और पुरानडीह गांवों में एक जंगली हाथी ने भारी तबाही मचाई, जिससे लोगों में...

बिहार में Heritage Conservation को मिलेगी नई दिशा, पुरातात्विक स्थलों के...

 बिहार में पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण के लिए स्पेशल विंग का गठन होगा। कला एवं संस्कृति विभाग की योजनाओं की समीक्षा में सचिव ने...

Bihar News: बिहार में Green Energy को बढ़ावा, पश्चिम चंपारण में...

 बिहार के पश्चिम चंपारण स्थित कुमारबाग औद्योगिक क्षेत्र में ₹120.74 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक CBG प्लांट स्थापित होगा। परियोजना से 370 रोजगार के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img