दिनदहाड़े गोलियों की गूंज से दहला कैमूर! पत्नी को मायके भेजने जा रहे युवक की ताबड़तोड़ फायरिंग में हत्या

कुढ़नी (कैमूर) : कैमूर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां दिनदहाड़े गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। घटना कुढ़नी थाना क्षेत्र के महिला गांव की है, जहां गांव के ही युवक ने विष्णु कांत मिश्रा को तीन गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया।

आरोपी ने बेहद करीब से कई राउंड फायरिंग की – प्रत्यक्षदर्शी

बताया जा रहा है कि मृतक अपनी पत्नी को उसके मायके भेजने के लिए ऑटो पर बैठाने गया था। पत्नी के पिता की मौत के बाद वह उसे विदा करने पहुंचा था, तभी आरोपी अचानक मौके पर पहुंचा और ताबड़तोड़ फायरिंग कर फरार हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी ने बेहद करीब से कई राउंड फायरिंग की। गोली मृतक के गाल, सीने और पीठ में लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने वाला आरोपी गांव का ही अमित कुमार दुबे बताया जा रहा है, जो वारदात के बाद से फरार है। हत्या की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।

Kaimur Golibari 1 22Scope News

विष्णु कांत मिश्रा अपने ससुर के निधन के बाद पत्नी को मायके भेजने जा रहे थे – परिजन

परिजनों के मुताबिक, विष्णु कांत मिश्रा अपने ससुर के निधन के बाद पत्नी को मायके भेजने जा रहे थे। जैसे ही वह ऑटो के पास पहुंचे, आरोपी दौड़ते हुए आया और चार से पांच राउंड फायरिंग कर दी। जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचते, आरोपी भाग चुका था। मृतक के भाई विष्णु देव मिश्रा ने आरोप लगाया कि गांव के ही अमित कुमार दुबे ने गोली मारकर उनके भाई की हत्या की है।

कुढ़नी थाना क्षेत्र के महिला गांव में गोली मारकर हत्या की घटना हुई है – DSP प्रदीप कुमार

मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि कुढ़नी थाना क्षेत्र के महिला गांव में गोली मारकर हत्या की घटना हुई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है, लेकिन दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

Kaimur Golibari 22Scope News

यह भी पढ़े : मधेपुरा में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, 32 अर्द्धनिर्मित पिस्टल समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद

ओम प्रकाश तिवारी की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img