चतरा के सिमरिया में एयर एंबुलेंस हादसे के 21 दिन बाद विमान का दूसरा इंजन मिला। कांशीआतु जंगल में महिलाओं ने देखा, पुलिस ने बरामद किया।
Air Ambulance Crash Update चतरा : चतरा जिले के सिमरिया क्षेत्र में हुए एयर एंबुलेंस हादसे के 21 दिन बाद विमान का दूसरा इंजन बरामद किया गया है। यह इंजन घटनास्थल से लगभग आधा किलोमीटर दूर कांशीआतु गांव के पत्थरपनिया जंगल में मिला।
जानकारी के अनुसार रविवार को महुआ चुनने गई कांशीआतु गांव की महिलाओं ने जंगल में पड़े इंजन को देखा। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना सिमरिया पुलिस को दी।
Air Ambulance Crash Update:महिलाओं की सूचना पर पुलिस ने किया बरामद
सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी सूर्यप्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और इंजन को बरामद कर अपने साथ थाना ले आए।
थाना प्रभारी ने बताया कि विमान का दूसरा इंजन मिल जाने की जानकारी एयर एंबुलेंस कंपनी को दे दी गई है।
Key Highlights:
• एयर एंबुलेंस हादसे के 21 दिन बाद मिला दूसरा इंजन
• कांशीआतु जंगल में महुआ चुनने गई महिलाओं ने देखा
• इंजन घटनास्थल से करीब आधा किलोमीटर दूर मिला
• पुलिस ने इंजन को बरामद कर थाना लाया
• 23 फरवरी को हुए हादसे में सात लोगों की हुई थी मौत
Air Ambulance Crash Update:23 फरवरी को हुआ था बड़ा हादसा
मालूम हो कि 23 फरवरी की शाम एयर एंबुलेंस रांची से दिल्ली जा रही थी। इसी दौरान कांशीआतु के पत्थरपनिया जंगल में विमान क्रैश हो गया था।
इस हादसे में विमान में सवार पायलट, को पायलट और डॉक्टर सहित कुल सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी।
Air Ambulance Crash Update:मलबा पहले ही भेजा जा चुका है हरियाणा
हादसे के बाद विमान का मलबा एकत्र कर सिमरिया थाना लाया गया था। बाद में उसे वाहन के माध्यम से हरियाणा भेज दिया गया था।
एयर एंबुलेंस कंपनी ने विमान के दूसरे इंजन की तलाश करने वालों के लिए इनाम भी घोषित किया था। अब इंजन मिलने के बाद जांच प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में एजेंसियों को मदद मिलने की उम्मीद है।
Highlights


