Nirbhaya Fund से कोडरमा में महिला सुरक्षा को बढ़ावा, 10 करोड़ से पिंक ऑटो-बस और सीसीटीवी की योजना

Jharkhand: झारखंड में महिलाओं को सशक्त बनाने और उनकी सुरक्षा के लिए बड़ी पहल की जा रही है खासतौर से कोडरमा जिले में महिलाओं की सुरक्षा के लिए लगभग 10 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे इसकी जानकारी खुद सांसद अन्नपूर्णा देवी ने दी है। बता दें Nirbhaya Fund के तहत इस राशि को खर्ड किया जाएगा।

रोजगार कार्यक्रमों का भी सृजन किया जाएगा

मिली जानकारी के अनुसार महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा और सम्मान को लेकर निर्भया फंड के तहत कोडरमा जिले में भी 10 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके तहत महिलाओं के सशक्तिकरण के उद्देश्य से रोजगार कार्यक्रमों का सृजन किया जाएगा।

इस 10 करोड़ की राशि से जिले में पिंक ऑटो और पिंक बस का संचालन होगा और खास तौर पर इनका संचालन महिलाओं के लिए महिलाएं ही करेंगी। कार्य स्थल में महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस कर सके, इसे लेकर डार्क प्लेस पर लाइटिंग की व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा इंस्टॉलेशन और वर्किंग वूमेन हॉस्टल का निर्माण भी किया जाएगा।

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने क्या कहा…         

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि निर्भया फंड को लेकर जिला प्रशासन के साथ एक बैठक की गई है और जो कार्य महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा की दिशा में जिले में किए जाने हैं, उसे लेकर एक प्रस्ताव भी तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य स्तर पर स्वीकृति मिलते ही इस दिशा में कार्य भी शुरू कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि झारखंड में भी 9 जिलों में वर्किंग वूमेन हॉस्टल का निर्माण किया जाना है। इसके अलावा महिलाओं को रोजगार के जरिए आत्मनिर्भर बनाने की कवायद भी की जाएगी।

Bihar Revenue Department: बिहार में राजस्व कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, प्रमोशन के...

Bihar Revenue Department: बिहार में रेवेन्यू कर्मचारियों के अधिकारी बनने का लंबा इंतज़ार अब खत्म होने वाला है। पहले चरण में, रेवेन्यू और भूमि...

NEET UG Re-Exam 2026: सीतामढ़ी में कैदी भी बना परीक्षार्थी! सुरक्षा...

NEET UG Re-Exam 2026: बिहार के सीतामढ़ी ज़िले में NEET UG की दोबारा परीक्षा के दौरान एक अनोखा नज़ारा देखने को मिला। डुमरा के...

रेलवे का बड़ा तोहफा: दरभंगा से जयपुर के लिए नई अमृत...

Darbhanga Jaipur Amrit Bharat Express: रेलवे ने बिहार और राजस्थान के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी सुविधा की घोषणा की...