सहरसा से घातक असलहों के साथ नौ अपराधी गिरफ्तार

सदर थाना क्षेत्र के सहरसा बस्ती से घातक असलहों के साथ नौ अपराधी गिरफ्तार

Saharsa– पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के सहरसा बस्ती से घातक असलहों के साथ नौ अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने बतलाया कि 13 अप्रैल की रात अपराधियों के द्वारा अपराध की योजना बनाये जाने की गुप्त सूचना मिली थी.

इस सूचना के आधार पर सदर थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार, ब्रजेश चौहान के नेतृत्व में छापेमारी कर मोहम्मद शमीम के लॉज से सभी अपराधियों को घातक असलहों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद शफकत अली, मोहम्मद सैफ, मोहम्मद समीम, मोहम्मद हकीम, मोहम्मद जफर, मोहम्मद अकबर और मोहम्मद अबरार, मोहम्मद जफर शामिल है.

अपराधियों के पास से 02 पिस्टल, 05 कारतूस,02 देशी कट्टा, 05 मोबाइल,03 फरसा, 04 तलवार,01 खुखरी और  02 मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया है. पुलिस का दावा है कि सभी अपराधी एक स्थान पर जमा होकर अपराध की योजना बना रहे थें.  इसकी भनक पुलिस को लग गयी.

गिरफ्तार आरोपियों के साथ फिलवक्त पूछताछ कर रही है, सारी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद सभी आरोपियों को जेल भेज दिया जाएगा. सहरसा पुलिस इसे एक बड़ी कामयाबी मान रही है. पुलिस का कहना है कि यदि समय रहते अपराधियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता तो इनके द्वारा बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया जा सकता था.

बहन को धमकी देना भाई को पड़ा महंगा देसी कार्वाईन के साथ भाई गिरफ्तार

BCCL Durga Puja Holiday 2026: महानवमी और विजयादशमी पर बंद रहेंगे...

BCCL Durga Puja Holiday 2026: भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) में दुर्गा पूजा की छुट्टियों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है। कंपनी के...

Ranchi Durga Puja Traffic Diversion: दुर्गा पूजा पर रांची में कहां...

Ranchi Durga Puja Traffic Diversion: दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए रांची पुलिस ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था...

Jharkhand NEET UG 2026 Admission: झारखंड में मेडिकल एडमिशन की नई...

Jharkhand NEET UG 2026 Admission: झारखंड में एमबीबीएस, बीडीएस और बीएचएमएस पाठ्यक्रमों की खाली सीटों पर दाखिले के लिए स्ट्रे वैकेंसी राउंड की संशोधित...