राष्ट्रीय किसान मेला में पहुंचे शाहनवाज हुसैन, बोले- विधानसभा के मेला में भी हम जीत रहे हैं 5 सीट

भागलपुर : भागलपुर के बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर में आज से तीन दिवसीय राष्ट्रीय किसान मेला का आयोजन किया गया है। जिसमें पूरे बिहार से आए किसानों के द्वारा अलग-अलग उत्पादों का स्टॉल लगाया गया है। नवाचार और जैविक खेती के तहत तैयार किए गए उत्पाद की प्रदर्शनी को देखने के लिए भी हजारों की संख्या में किसान अलग-अलग गांव और कस्बे से पहुंचे हैं।

मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन भी किसान मेले में पहुंचे और स्टॉल का निरीक्षण किया

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन भी किसान मेले में पहुंचे। जहां उन्होंने किसानों के द्वारा लगाया गया स्टॉल का निरीक्षण किया। अलग-अलग तरह के फूल सब्जी व उपकरण नजदीक से देखा उनके बारे में जानकारी ली। उसके बाद मंच पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।

S Husen 1 22Scope News

मंच पर स्वागत करते हुए शाहनवाज को सिंदूर के पौधे व GI टैग प्राप्त मखाना देकर स्वागत किया गया

आपको बता दें कि मंच पर स्वागत करते हुए उन्हें सिंदूर के पौधे और जीआई टैग प्राप्त मखाना देकर स्वागत किया गया। किसान मेले का उद्देश्य बिहार भर के किसान को एकजुट करना व उन्हें नए-नए उत्पाद के बारे में जानकारी व उनके खेती करके अच्छा मुनाफा कमाने के लिए प्रेरित करना है। कृषि मेले में नीलगाय व सिंदूर की खेती आकर्षण का केंद्र रही। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि हमलोग नीलगाय को पालतू बना रहे हैं उसे मैनर्स सीखा रहे हैं।

S Husen 2 22Scope News

सिंदूर के पौधे को लेकर शाहनवाज हुसैन ने कहा- यहां किसान पराक्रम दिखा रहे हैं

वहीं सिंदूर के पौधे को लेकर सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि यहां किसान पराक्रम दिखा रहे हैं और सिंदूर का पौधा भी पैदा कर रहे हैं, सेब भी पैदा कर रहे हैं। जो कश्मीर में पैदा होता है उसे भागलपुर में कर रहे हैं। वहीं इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि यहां किसान मेला अच्छा चल रहा है। वहीं विधानसभा में भी मेला हो रहा है वहां पांचों राज्यसभा की सीटें एनडीए गठबंधन जीतने जा रही है।

S Husen 3 22Scope News

यह भी पढ़े : नितिन नवीन ने कहा- देश में अलग पहचान बना रहा है बिहार का रामनवमी

राजीव ठाकुर की रिपोर्ट

Bihar Police Didi: बेटियों की सुरक्षा की कमान अब ‘पुलिस दीदी’...

Bihar Police Didi: बिहार में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में ‘पुलिस दीदी’ यानी अभया ब्रिगेड की पहल को...

Magadh Mahila College Science Block:  CM सम्राट चौधरी का छात्राओं को...

Magadh Mahila College Science Block: बिहार में छात्राओं को बेहतर उच्च शिक्षा और आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार ने एक...

Bokaro Chas Telidih Road Accident: कोयला लदे हाईवा की चपेट में...

Bokaro Chas Telidih Road Accident: चास-तेलीडीह फोरलेन पर कोयला लदे हाईवा की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत...