Netarhat School में नामांकन लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट, जानें कहां और कब होगा शारीरिक जांच

झारखंड के शिक्षा जगत से बड़ी अपडेट सामने आ रही है। यह अपडेट Netarhat School में प्रवेश परीक्षा पास कर गए विद्यार्थियों के लिए जरुरी है क्योंकि अब उनके शारीरिक जांच को लेकर सरकार ने तारीख जारी कर दी है।

रांची सदर अस्पताल में होगा टेस्ट

बता दें Netarhat School में नामांकन के लिए शॉर्टलिस्टेड 150 छात्रों की शारीरिक जांच 23 मार्च से 1 अप्रैल तक रांची सदर अस्पताल में होगी। वहीं इससे जुड़ी ये भी जानकारी है कि इन छात्रों का पहली बार मनोवैज्ञानिक परीक्षण भी होगा।

विद्यार्थियों की उम्र की भी जांच की जाएगी

विद्यालय प्रबंधन ने शारीरिक जांच व मनोवैज्ञानिक परीक्षण की तिथियां निर्धारित कर दी हैं। छात्रों को निर्धारित तिथि को ही शारीरिक जांच व मनोवैज्ञानिक परीक्षण के लिए आना होगा। बता दें इस शारीरिक जांच में स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ विद्यार्थी की उम्र की भी जांच होगी।

जब अभ्यर्थियों के शारिरीक जांच होगी तो छात्रों का मनोवैज्ञानिक परीक्षण का भी निर्णय लिया गया ताकि मानसिक रूप से मजबूत छात्र का ही नामांकन आवासीय विद्यालय में लिया जा सके।

बता दें नेतरहाट आवासीय विद्यालय  झारखंड के सबसे जाने माने संस्थआओं में एक प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान है। जहां उच्च स्तर की क्वालिटी एजुकेशन बच्चों को दी जाती है। यह विद्यालय केवल लड़कों का है, जिसकी स्थापना 1954 में प्रसिद्ध शिक्षाविद एफ. जी. पियर्स ने तत्कालीन अविभाजित बिहार सरकार के सहयोग से की थी।

 

 

Dumka Fake Documents Case: फर्जी दस्तावेज से पेंशन-राशन-आवास योजना का लाभ...

Dumka Fake Documents Case: नकली कागज़ात के आधार पर सरकारी योजनाओं का फ़ायदा उठाने का मामला सामने आया है। रानिश्वर ब्लॉक के पटजोर के...

रामगढ़ में नए सदर प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन का उद्घाटन,...

Rajya Sabha Election: रामगढ़ ज़िले में सदर ब्लॉक-सह-सर्कल कार्यालय की नई इमारत का उद्घाटन ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह और झारखंड सरकार के पंचायती...

Jamtara Cyber Crime: जंगल में चल रहा था साइबर ठगी का...

Jamtara Cyber Crime: साइबर अपराध के खिलाफ लगातार अभियान चला रही जामताड़ा पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर...