हंसी आती है कि सबसे ज्यादा सरस्वती पूजा हमलोग करते हैं लेकिन सबसे ब्रिलियंट बच्चे जापान में पैदा लेते हैं- CM Hemant Soren

Ranchi: आज 18 मार्च को झारखंड विधानसभा में बजट सत्र का अंतिम दिन था। बजट सत्र के समापन के दौरान CM Hemant Soren ने राज्य सरकार की उपलब्धियों को गिनवाया है। हालांकि इस दौरान सीएम हेमंत ने कुछ विवादित बयान भी दे दिया है। सीएम ने विदेशों के छात्रों की तुलना भारत के छात्रों से करते हुए उन्हें उच्चतर बता दिया है।

हिंदू धर्म के पूजा पर सीएम ने उठआ दिया सवाल

CM Hemant Soren ने समापन भाषण में कहा कि कभी कभी कुछ चीजें सोचते हैं तो हंसी आती है कि सबसे ज्यादा सरस्वती पूजा हमलोग करते हैं लेकिन सबसे ब्रिलियंट बच्चे जापान में पैदा लेते हैं सबसे ज्यादा लक्ष्मी पूजा हमलोग करते हैं, विश्वकर्मा पूजा सबसे ज्यादा करते हैं लेकिन सबसे तेज बच्चे चाइना में पैदा लेते हैं, कहीं न कहीं कुछ झोल है, कुछ तो गड़बड़ है। पढ़ो लिखो नहीं डॉक्टर इंजीनियर मत बनो ये पूजा करो वो पूजा करो। कैसे ओर कहां से विश्व गुरु बनेंगे ये समझ में नहीं आता।

झारखंड में दिशोम गुरु मेमोरियल का निर्माण करवाया जाएगा

आगे उन्होंने कहा कि गुरु जी को सम्मान देने के लिए दिशोम गुरु मेमोरियल का निर्माण करवाया जाएगा। ताकि आदिवासी समाज के संघर्ष को जान सके। केंद्र सरकार के द्वारा जो मनरेगा को लेकर नियम आए हैं उसका जिक्र करना चाहते हैं देश में सबसे कम मजदूरी झारखंड के मज़दूरों को मिल रहा है। मनरेगा के ही हजार करोड़ केंद्र सरकार पर बकाए हैं।

असम के आदिवासियों की चर्चा को लेकर cm ने कहा अगर आदिवासियों की आवाज यहां नहीं उठेगी तो कहां उठेगी असम हो या मणिपुर हो कहीं भी आदिवासी समाज पर अत्याचार होगी तो झारखंड से आवाज उठेगी।

 

 

 

 

बोकारो एयरपोर्ट में आग लगने की अफवाह! जानिए धुएं और लपटों...

बोकारो: बुधवार को बोकारो एयरपोर्ट परिसर से धुआं और आग की लपटें उठती देख इलाके में आग लगने की चर्चा शुरू हो गई। दूर...

पश्चिमी सिंहभूम में जंगली हाथी के हमले में युवक गंभीर घायल,...

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र के रोंगो गांव में जंगली हाथी के हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो...

Bihar Health PPP Meeting: देश-विदेश के निवेशकों ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत...

बिहार में पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों के संचालन को लेकर देश-विदेश के निवेशकों ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत से मुलाकात की। स्वास्थ्य...