Advertisment

मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान औरंगाबाद जिले को दी 678 करोड़ की योजनाओं की सौगात, 262 विकास योजनाओं का किया उ‌द्घाटन व शिलान्यास

औरंगाबाद : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज समृद्धि यात्रा के क्रम में औरंगाबाद जिले के बारूण नगर पंचायत के वार्ड नंबर-3 में आयोजित जल-जीवन-हरियाली अभियान अंतर्गत टर्न की के आधार पर औरंगाबाद (24,935 परिवारों), डिहरी एवं सासाराम शहरों के लिए पेयजल उपलब्ध कराने के कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पेयजल आपूर्ति कार्य की प्रगति की मुख्यमंत्री को जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के दौरान घोषित विकासात्मक योजनाओं एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं की ली जानकारी

मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के दौरान घोषित विकासात्मक योजनाओं एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं के प्रस्तुतीकरण का अवलोकन कर उनके क्रियान्वयन की प्रगति के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। इन योजनाओं में देव नगर पंचायत में रिंग रोड का निर्माण, विशुनपुर कैनाल का निर्माण, राष्ट्रीय उच्च पथ पर ट्रामा सेंटर का निर्माण, औरंगाबाद शहर में अदरी नदी पर रिवर फ्रंट डेवलपमेंट कार्य, मदनपुर प्रखंड के चांद बिगहा ग्राम में केशहर नदी पर चेकडैम का निर्माण, नगर पंचायत देव में अवस्थित सूर्य मंदिर के समीप सूर्य कुंड एवं रूद्र कुंड परिसर से एच०एच०-101 तक ग्रीन फिल्ड संपर्क पथ का निर्माण, औरंगाबाद जिले के मदनपुर, औरंगाबाद, नवीनगर, असपुरा, गोह, ओबरा एवं दाउदनगर सहित कुल सात प्रखंडों में नए प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन का निर्माण, औरंगाबाद जिले में स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स एवं स्टेडियम का निर्माण कार्य, 2 लेन रफीगंज बाजार पथ का निर्माण शामिल है।

CM Aurangabad 1 22Scope News

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इन सभी विकास योजनाओं का काम समय सीमा के अंदर ठीक ढंग से पूरा कराएं

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इन सभी विकास योजनाओं का काम समय सीमा के अंदर ठीक ढंग से पूरा कराएं। इन सभी योजनाओं के पूरा हो जाने के बाद इलाके की और अधिक तरक्की होगी, जिसका फायदा लोगों को मिलेगा। मुख्यमंत्री ने बारूण के मुंशी बिगहा में औरंगाबाद जिला अंतर्गत 678 करोड़ रुपए की लागत से 262 विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें 123 करोड़ रुपए की लागत से 142 योजनाओं का उद्घाटन व 555 करोड़ रुपए की लागत से 120 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

CM Aurangabad 2 22Scope News

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। अवलोकन के क्रम में मुख्यमंत्री ने 6,754 जीविका स्वयं सहायता समूह के खाते में 100 करोड़ रुपये का सांकेतिक चेक, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का सांकेतिक चेक, समग्र भैंस पालन योजना-समग्र गव्य विकास योजना का सांकेतिक चेक, कुशल युवा कार्यक्रम का प्रमाण पत्र, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, आयुष्मान कार्ड, मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना, दिव्यांगजनों को बैटरी चलित ट्राई साइकिल की चाभी लाभुकों को प्रदान किया। जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि आपके द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनेक काम कराए गए हैं। इसके लिए हम सभी आपके आभारी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी जीविका दीदियों को बधाई है। आप सभी बहुत अच्छा काम कर रही हैं। आगे भी पूरे बुलंदी के साथ काम करते रहिए, राज्य सरकार हर संभव मदद करेगी।

मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान औरंगाबाद जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा के क्रम में आज औरंगाबाद जिला अंतर्गत बारुण के मुंशी बिगहा में आयोजित कार्यक्रम में जिले से संबंधित विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के दौरान घोषित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। समीक्षा बैठक के दौरान औरंगाबाद के जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने प्रगति यात्रा से संबंधित योजनाओं, सात निश्चय-2 की योजनाओं व सात निश्चय 3 की योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में प्रस्तुतीकरण के माध्यम से मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी। जिलाधिकारी ने जिले में किए जा रहे अन्य विकास कार्यों की भी जानकारी दी।

CM Aurangabad 3 22Scope News

 

समृद्धि यात्रा के दौरान औरंगाबाद जिले में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज समृद्धि यात्रा के क्रम में औरंगाबाद जिला अंतर्गत बारूण के मुंशी बिगहा में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सब बड़ी संख्या में यहां उपस्थित हैं। मैं आप सभी स्वागत एवं अभिनंदन करता हूं। आप सब जानते हैं कि बिहार में पहली बार 24 नवंबर, 2005 को एनडीए की सरकार बनी तब से राज्य में कानून का राज कायम है और हमलोग निरंतर बिहार के विकास में लगे हुए हैं।

CM Aurangabad 4 1 22Scope News

CM नीतीश के साथ डिप्टी सीएम, कई मंत्री व कई अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, लघु जल संसाधन सह औरंगाबाद जिले के प्रभारी मंत्री संतोष कुमार सुमन, विधायक चेतन आनंद, विधायक प्रमोद कुमार सिंह, विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह, विधायक ललन राम, विधायक प्रकाश चंद्र, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, औरंगाबाद की जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा और पुलिस अधीक्षक अंबरीश राहुल सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।

CM Aurangabad 5 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान गयाजी जिले को दी 744 करोड़ की योजनाओं की सौगात, 140 योजनाओं का किया शिलान्यास

रुपेश कुमार की रिपोर्ट

Reliance Digital D.I.S.C.O. Sale 2026: ₹50 हजार की खरीद पर Dyson...

Reliance Digital D.I.S.C.O. Sale 2026, मुंबई: रिलायंस डिजिटल ने उन ग्राहकों के लिए D.I.S.C.O. (डिजिटल इंडिया सेल क्रेज़ी ऑफर्स) सेल शुरू की है जो...

Jamshedpur Water Rescue Training: जल हादसे में शुरुआती मिनट क्यों होते...

Jamshedpur Water Rescue Training, जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे सिविल डिफेंस के तत्वावधान में गुरुवार को डिमना लेक में इमरजेंसी रेस्क्यू मेथड ऑफ वाटर का विशेष...

Betla National Park: बेतला में बदलेगा जंगल सफारी का अनुभव, स्थानीय...

Betla National Park (लातेहार): पलामू टाइगर रिजर्व (PTR) के बेतला नेशनल पार्क में आने वाले पर्यटकों को अब जंगल सफारी का और बेहतर अनुभव...