सरहूल जुलूस में झूमे सांसद Manish Jaiswal, मेयर अरविंद राणा के साथ बांटे पानी-जूस

Hazaribagh: झारखंड में आज धूमधाम से सरहुल मनाया जा रहा है। सरहुल को लेकर सीएम सहित सभी नेता मंत्री भी झूम रहे हैं। इसी कड़ी में आज हजारीबाग सांसद Manish Jaiswal भी हजारीबाग के सरहुल शोभा यात्रा में झूमते नजर आए।

मेयर अरविंद राणा के साथ झूमे सांसद मनीष जायसवाल

बता दें सरहूल जुलूस में हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल एवं मेयर अरविंद राणा एक साथ जुलूस में झूमते हुए नजर आए इस दौरान सांसद Manish Jaiswal सरहुल जुलूस में शामिल लोगों की सेवा करते हुए भी दिखे और लोगों के बीच पानी बोतल एवं जूस के पैकेट बांटते हुए भी दिखे।

सांसद ने 3500 क्लबों को दंड (लाठी) वितरित की है

इसके साथ ही रामनवमी को लेकर भी हजारीबाग के सांसद Manish Jaiswal ने लोकसभा क्षेत्र के करीब 3500 क्लबों को दंड (लाठी) वितरित की है। उन्होंने इस पहल के जरिए पारंपरिक शौर्य प्रदर्शन और लाठी चलाने की कला को बढ़ावा देने का प्रयास किया है।

सांसद ने कहा कि हजारीबाग की रामनवमी केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि शौर्य और कर्तव्य का प्रतीक रही है। समय के साथ लोग इन पारंपरिक करतबों से दूर होते जा रहे थे, जिसे देखते हुए क्लबों को दंड उपलब्ध कराया गया है ताकि युवा अपने अखाड़ों में अभ्यास कर सकें और परंपरा को जीवित रख सकें। उन्होंने यह भी कहा कि महंगाई के कारण कई क्लब दंड खरीदने में असमर्थ थे, इसलिए यह सहयोग दिया गया।

 

 

Hartalika Teej 2026: 14 सितंबर को Hartalika Teej और Ganesh Chaturthi,...

 14 सितंबर को हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी एक साथ मनायी जायेगी। जानें तीज व्रत, गणेश स्थापना और पूजा का शुभ मुहूर्त।Hartalika Teej 2026...

Kurmi Community: कुड़मी समाज का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, 20 सितंबर को...

 कुड़मी समाज 20 सितंबर को पुरुलिया में करम महोत्सव के जरिए शक्ति प्रदर्शन करेगा। आयोजकों ने पांच लाख लोगों के जुटने और ST Status...

Bank Strike 2026: 11 सितंबर से Bank Strike, सितंबर में 10...

11 सितंबर से बैंक हड़ताल शुरू होगी। सितंबर में हड़ताल और छुट्टियों के कारण झारखंड में कुल 10 दिन बैंक बंद रहेंगे, जिससे कैश...