Medical स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी, झारखंड में बढ़ाई जाएगी सीटें; NMC को भेजा गया प्रस्ताव

Jharkhand: झारखंड में अब Medical की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए सुविधाएं बढ़ने वाली है अब एसपेरेंट्स के राज्य के बाहर जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी क्योंकि अब झारखंड में Medical कॉलेज के सीटों की संख्या बढ़ने वाली है। इसका प्रस्ताव राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) को भेजा गया है।

रिम्स में भी बढ़ाई जाएगी सीटें

इसके अलावा बता दें राज्य के तीन नए मेडिकल कॉलेजों में पीजी की पढ़ाई भी शुरु होने वाली है। इसके तहत दुमका में 21, हजारीबाग में 30 और पलामू में 21 सीट बढ़ाने की सिफारिश की गई है। वहीं रिम्स में पढ़ाई करने वालों के लिए भी बड़ी राहत भरी खबर है। रिम्स में स्नातक सीट की संख्या 180 से बढ़ाकर 250 करने का प्रस्ताव भी एनएमसी को भेजा गया है। सरकार ने जमशेदपुर में पीजी सीट की संख्या 45 से बढ़ाकर 51 करने और धनबाद में सीट की संख्या बढ़ाकर 25 करने का भी प्रस्ताव रखा है।

झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया प्रेस विज्ञप्ति

इसे लेकर झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार शाम एक प्रेस विज्ञप्ति जारी किया है। प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि जमशेदपुर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज में स्नातक सीट की संख्या 100 से बढ़ाकर इस वर्ष 150 कर दी गई है। इसी के अनुरूप, दुमका, हजारीबाग और धनबाद के Medical कॉलेजों में भी स्नातक सीट की संख्या 100 से बढ़ाकर 150 करने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया है। प्रस्ताव अप्रूव होने के बाद सीटों की संख्या बढ़ जाएगी।

 

 

 

 

JSSC Recruitment Scam: 12 से 25 लाख में पास कराने का...

 JSSC परीक्षा घोटाले की CID जांच में अभ्यर्थियों से 12 से 25 लाख रुपये लेकर पास कराने के दावे सामने आये हैं। 1932 सफल...

Jharkhand Weather Alert: 12 सितंबर तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट,...

 झारखंड में 12 सितंबर तक बारिश और वज्रपात का दौर जारी रहने की संभावना है। 9 सितंबर को 13 जिलों में भारी बारिश का...

JPSC-JSSC Recruitment Reform: 10 सितंबर को रांची पहुंचेगी भर्ती व्यवस्था सुधार...

JPSC-JSSC नियुक्ति प्रक्रिया में धांधली और अनियमितताओं के खिलाफ भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा 10 सितंबर को रांची पहुंचेगी। 11 सितंबर को छात्र पदयात्रा निकालेंगे।JPSC-JSSC...