Advertisment

बिहार दिवस 2026 : परिवहन‌ विभाग के पवेलियन का मंत्री श्रवण कुमार ने किया उद्घाटन

पटना : बिहार दिवस की मौके पर परिवहन विभाग के पवेलियन का मंत्री श्रवण कुमार ने उद्घाटन किया। मौके पर उन्होंने दोपहिया और चारपहिया ईवी वाहनों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मंत्री ने कहा कि ईवी वाहन समय की मांग है। इससे प्रदूषण नियंत्रण में काफी सहायता होगी। मुख्यमंत्री नितीश कुमार के कार्यकाल में राज्य में हरित क्षेत्र नौ प्रतिशत से बढ़कर 15 प्रतिशत हो गया है।

पवेलियन को सड़क सुरक्षा की थीम पर तैयार किया गया है

पवेलियन को सड़क सुरक्षा की थीम पर तैयार किया गया है। यहां आगंतुकों के बीच सड़क पर सावधानी से वाहन चलाने, हेलमेट पहनने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए पैंफलेट का वितरण भी किया गया। इसके साथ ही लोगों का निशुल्क नेत्र जांच,‌ सिम्युलेटर से वाहन दक्षता, स्टाॅल पर विभागीय योजनाओं की जानकारी इत्यादि भी दी जा रही है। मंत्री श्री कुमार ने कहा कि सड़क सुरक्षा सभी के लिए जरूरी है। विभाग द्वारा एक महीने का सड़क सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसके माध्यम से लाखों लोग जागरूक हुए। ये कोशिश आगे भी जारी रहेगी।

Mantri S Kumar 1 22Scope News

पवेलियन में हरित परिवहन और सुरक्षा का संदेश

यहां ‘सावधानी हटी, दुर्घटना घटी’ पर कठपुतली डांस और सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से वाहन चलाते हुए सावधानी बरतने का संदेश दिया जा रहा है। साथ ही दर्शकों के बीच हेलमेट, रोड सेफ्टी बैंड, चाबी रिंग इत्यादि का वितरण किया गया। बच्चों और युवाओं के लिए पेंटिंग, क्विज, पजल गेम, स्लोगन और संगीत गायन जैसी प्रतियोगिताएं भी आयोजित हुई।

वाटर मेट्रो मॉडल ने खींचा लोगों का ध्यान

यहां मुख्य आकर्षण का केंद्र जल परिवहन की अपार संभावनाओं को दर्शाते हुए वाटर मेट्रो, सामुदायिक जेटी इत्यादि का मॉडल रहा। पवेलियन के मुख्य द्वार पर दो फीट ऊंचा 3डी वाटर मेट्रो का मॉडल है। यहां राज्य के सात राष्ट्रीय जलमार्गों गंगा, गंडक, सोन, कोसी, घाघरा, पुनपुन और कर्मनाशा नदियों को भी आकर्षक ढंग से दर्शाया गया है। इसके साथ ही दर्शकों को सामुदायिक जेटी, कार्गो शिप, रो-रो शिप (माल परिवहन), रो-पैक्स (माल और यात्री दोनों परिवहन), यात्री परिवहन और तट आधरित सुविधाओं की पूरी जानकारी विभागीय अधिकारियों द्वारा दी जा रही है।

Mantri S Kumar 2 22Scope News

मंत्री श्रवण के साथ विभाग के कई अधिकारी रहे मौजूद

इस मौके पर विभाग के उप सचिव प्रवीण कुमार, बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) के प्रशासक अतुल वर्मा, उप सचिव कृत्यानंद रंजन, संयुक्त सचिव इंदु कुमारी, उप सचिव अरुणा कुमारी, पटना डीटीओ उपेंद्र कुमार पाल, सहायक निदेशक सत्येन्द्र कुमार मांझी सहित विभाग के अन्य पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे।

Mantri S Kumar 3 22Scope News

बिहार दिवस : एससी-एसटी कल्याण योजनाओं का एक मंच पर प्रदर्शन

बिहार दिवस 2026 के अवसर पर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विभाग एवं बिहार महादलित विकास मिशन की ओर से स्टॉल में विशेष प्रदर्शनी। इन स्टॉल में विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई है। स्टॉल का उद्घाटन करते हुए के मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन ने विभागीय कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने स्टॉल में मौजूद चीजों का जायजा लिया।

Mantri S Kumar 22Scope News

स्टॉल के जरिए योजनाओं से जुड़ने का आह्वान

उन्होंने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि गांधी मैदान में आयोजित प्रदर्शनी में ‘सामुदायिक भवन-सह-वर्कशेड मॉडल’ को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है। इसके साथ ही ‘डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय’ की उपलब्धियों और उद्देश्य पर भी प्रकाश डाला गया। बताया गया कि इन विद्यालयों के माध्यम से अनुसूचित जाति एवं जनजाति के बच्चों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। कार्यक्रम के दौरान विभाग की अन्य कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई और लोगों को इनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही विभागीय प्रकाशन, ब्रोशर एवं सूचना सामग्री का वितरण कर जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया।

यह भी पढ़े : मंत्री अशोक चौधरी ने कहा- बिहार की ग्रामीण सड़कों पर दौड़ रहा है राज्य के विकास का रथ

Kosi Mechi River Link Project: कोसी-मेची रिवर लिंक परियोजना से सीमांचल...

Kosi Mechi River Link Project, Patna: बिहार के सीमांचल क्षेत्र में सिंचाई और जल प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में कोसी-मेची अंतःराज्यीय रिवर...

Hajipur Electricity Projects 2026: हाजीपुर में ऊर्जा सचिव का दौरा, बिजली...

Hajipur Electricity Projects 2026: बिहार ऊर्जा विभाग के सचिव-सह-अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) अजय यादव ने बुधवार को हाजीपुर जिले...

Jharkhad JPSC Radd News: JPSC नियुक्ति रद्द करने के आदेश को...

Jharkhad JPSC Radd News, रांची: झारखंड सरकार की ओर से नियुक्तियां रद्द करने के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। 11वीं से...