राजेश राम ने कहा- भाजपा के छल से निराश लोगों का कांग्रेस की तरफ झुकाव

पटना : कांग्रेस पार्टी ने बिहार में चल रहे नैशनल टैलेंट हंट के लिए आवेदन की तारीख बढ़ा दी है। पार्टी ने अब 30 मार्च तक आवेदन का अवसर दिया है। इसके बाद प्रतियोगिता आयोजित कर नतीजों की घोषणा कर दी जाएगी। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित प्रेसवार्ता में पार्टी नेताओं ने ये जानकारी दी है। इससे पहले 17 फरवरी को आवेदन की आखिरी तारीख थी। 17 फरवरी तक जिन लोगों ने आवेदन किए थे उनकी प्रतियोगिता आयोजित की जा चुकी है।

लगन और रमज़ान की वजह से कई लोग प्रतियोगिता की निर्धारित तारीख को शामिल नहीं हो पाए – प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने बताया कि लगन और रमज़ान की वजह से कई लोग प्रतियोगिता की निर्धारित तारीख को शामिल नहीं हो पाए। ऐसे लोग लगातार एक बार और अवसर देने की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा कई लोग किसी वजह से आवेदन ही नहीं कर पाए थे उनके कॉल भी आ रहे हैं। ऐसे में पार्टी एक बार और आवेदन खिड़की खोल रही है और लोगों के सामने अवसर उपलब्ध करवा रही है।

Bihar Congress 2 1 22Scope News

युवाओं की मांग पर टैलेंट हंट कार्यक्रम को आगे बढ़ाया जा रहा है – राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे

प्रेसवार्ता में टैलेंट हंट के बिहार प्रभारी और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे ने कहा कि लगातार आ रहे फोन कॉल ये बता रहे हैं कि बिहार का युवा कांग्रेस पार्टी से जुड़कर राज्य की 20 वर्षों की जड़ता को खत्म करना चाहते हैं। इन्हीं युवाओं की मांग पर टैलेंट हंट कार्यक्रम को आगे बढ़ाया जा रहा है। ये पार्टी के लिए अच्छे संकेत हैं।

Bihar Congress 1 1 22Scope News

2025 से 30 फिर से नीतीश का नारा देने वालों ने बिहार के साथ छल किया है – डॉ. मदन मोहन झा

इस मौके पर पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने कहा कि 2025 से 30 फिर से नीतीश का नारा देने वालों ने बिहार के साथ छल किया है। जनता इनसे ऊब गई है और परिवर्तन के लिए कांग्रेस की तरफ देख रही है। प्रेसवार्ता में पार्टी के मीडिया चेयरमैन राजेश राठौड़ , टैलेंट हंट के राज्य संयोजक असित नाथ तिवारी, चंद्रभूषण राजपूत, प्रवक्ता पंकज यादव, कमल कमलेश ,नदीम अख्तर अंसारी, विमलेश तिवारी समेत कई नेता मौजूद थे।

यह भी पढ़े : LPG की भारी किल्लत व बढ़ती कीमतों के खिलाफ पटना में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, राजेश राम के नेतृत्व में सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता

अमित झा की रिपोर्ट

IAS Vinay Choubey: निलंबन खत्म होते ही IAS विनय चौबे की...

IAS Vinay Choubey: शराब घोटाला मामले में आरोपी चर्चित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे निलंबन से मुक्त होने के बाद झारखंड सरकार के कार्मिक,...

Jharkhand High Court Journalist Freedom: खबर छापना अपराध नहीं! झारखंड हाईकोर्ट...

Jharkhand High Court Journalist Freedom: झारखंड हाईकोर्ट ने पत्रकारों की स्वतंत्रता और उनके पेशेवर अधिकारों से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में स्पष्ट टिप्पणी की...

Chatra Seasonal Diseases: चतरा में मौसमी बीमारियों का बढ़ा प्रकोप, सदर...

Chatra Seasonal Diseases: मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर अब लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। जिले में मौसमी...