BSEB 12th Result 2026 में गोल संस्थान के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया।
BSEB 12th Result 2026 पटना: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित होते ही गोल संस्थान के छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई। शानदार रिजल्ट से उत्साहित छात्र-छात्राओं ने सफलता का जश्न मनाया। इस वर्ष संस्थान के कई छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
BSEB 12th Result 2026:टॉप स्कोरर्स ने बढ़ाया संस्थान का गौरव
इस परीक्षा में 92.8% अंक प्राप्त करने वाली अनन्या कुमारी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और संस्थान को दिया। उन्होंने बताया कि 10वीं के बाद सही संस्थान चुनना उनके लिए चुनौती था, लेकिन गोल विलेज से तैयारी करना उनके जीवन का सबसे बेहतर निर्णय साबित हुआ।
अनन्या ने कहा कि बोर्ड के साथ-साथ मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट 2026 की भी तैयारी कराई गई, जिससे उन्हें दोनों परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन का भरोसा है।
इसी तरह 91.4% अंक हासिल करने वाले सत्यम कुमार ने बताया कि संस्थान का स्टडी मटेरियल और टेस्ट सिस्टम इस तरह तैयार किया गया है कि बोर्ड और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी एक साथ आसानी से हो सके।
इसके अलावा रूपम रंजन ने 91%, सुहानी सिंह ने 90.80% और आर्यन राज ने 90% अंक प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया।
Key Highlights
BSEB 12वीं परिणाम में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन
अनन्या कुमारी ने 92.8% अंक हासिल कर टॉप किया
100 से अधिक छात्रों ने 85% से ज्यादा स्कोर किया
बोर्ड के साथ नीट 2026 की भी तैयारी कराई गई
संस्थान ने नए टारगेट कोर्स और छात्रवृत्ति योजना की घोषणा की
BSEB 12th Result 2026:प्रतियोगी माहौल और पर्सनल केयर बना सफलता की कुंजी
छात्रों ने अपनी सफलता के पीछे संस्थान के प्रतियोगी माहौल, नियमित टेस्ट और शिक्षकों के व्यक्तिगत मार्गदर्शन को अहम बताया। उनका कहना है कि यहां बोर्ड और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी एक साथ कराई जाती है, जिससे समय और प्रयास दोनों का बेहतर उपयोग होता है।
संस्थान के अनुसार, इस वर्ष 100 से अधिक छात्रों ने 85% से ज्यादा अंक हासिल किए हैं, जो लगातार बेहतर होते परिणामों की ओर संकेत करता है।
BSEB 12th Result 2026:नीट 2026 में बेहतर परिणाम की उम्मीद
संस्थान के फाउंडर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर बिपीन सिंह ने छात्रों की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि यह छात्रों की मेहनत और टीम के समर्पण का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस वर्ष नीट परीक्षा में भी छात्र उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।
वहीं, असिस्टेंट डायरेक्टर रंजय सिंह ने बताया कि अब तक मिले आंकड़ों के अनुसार संस्थान के परिणाम पिछले वर्षों से बेहतर हैं और आने वाले प्रतियोगी परीक्षाओं में भी यह प्रदर्शन जारी रहेगा।
संस्थान के आनंद वत्स ने जानकारी दी कि 12वीं पास छात्रों के लिए विशेष टारगेट कोर्स शुरू किया जाएगा, जिसमें मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी के साथ मेधावी छात्रों को 100% तक छात्रवृत्ति दी जाएगी।
Highlights


