CBSE Result 2026: दयानंद आर्य विद्या पब्लिक स्कूल मांडर शाखा के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

 दयानंद आर्य विद्या पब्लिक स्कूल मांडर शाखा के छात्रों ने CBSE 12वीं परीक्षा 2025-26 में शानदार प्रदर्शन किया। प्रगति कुमारी ने 94.2% अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।


CBSE Result 2026 रांची: रांची के मांडर स्थित दयानंद आर्य विद्या पब्लिक स्कूल शाखा के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा सत्र 2025-26 में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल देखने को मिला। विद्यार्थियों की सफलता पर अभिभावकों और शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया।

CBSE Result 2026: विज्ञान संकाय में प्रगति कुमारी बनीं टॉपर

विद्यालय के विज्ञान संकाय PCB में छात्रा प्रगति कुमारी ने 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं सूर्यांशु Kumar ने 84.4 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। जिया वर्मा ने 82.6 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। तीनों विद्यार्थियों की उपलब्धि को लेकर विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल है।


Key Highlights

  • प्रगति कुमारी ने 94.2% अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया

  • सूर्यांशु कुमार ने 84.4% अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया

  • जिया वर्मा ने 82.6% अंक लाकर तीसरा स्थान हासिल किया

  • विज्ञान संकाय PCB में छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

  • विद्यालय प्रबंधन ने छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को सफलता का श्रेय दिया


CBSE Result 2026: मेहनत और अनुशासन से मिली सफलता

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि निरंतर मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन का परिणाम है। छात्रों ने कठिन परिश्रम और लगन के दम पर यह सफलता हासिल की है, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी।

CBSE Result 2026: विद्यालय प्रबंधन ने दी शुभकामनाएं

विद्यालय के निदेशक सह प्राचार्य डॉ. राजेश दत्ता ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के निरंतर सहयोग का संयुक्त परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि विद्यालय के विद्यार्थी आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करते रहेंगे।

Samrat Chaudhary Viksit Bharat: विकसित भारत संकल्प सभा में CM सम्राट...

Samrat Chaudhary Viksit Bharat, पटना: पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में बुधवार को ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ और ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन...

YellowDots Talent DPI: अब Coaching के लिए पैसे की जरूरत नहीं?...

YellowDots Talent DPI: देशभर के युवाओं के लिए शिक्षा, AI skills और career opportunities तक पहुंच आसान बनाने की दिशा में YellowDots Talent Digital...

India West Indies 2nd T20: खिलाड़ियों की एक झलक को बेताब...

India West Indies T20 Ranchi: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का दूसरा मुकाबला 9 अक्टूबर को रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेला...