अब तकनीक के क्षेत्र में भी अपना परचम लहरा रहे बिहार के युवा : श्रेयसी सिंह

Patna:बिहार की  सूचना प्रावैधिकी विभाग की मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि बिहार के युवाओं में प्रतिभा, दृढ़ संकल्प और नवाचार की अद्भुत क्षमता निहित है। लंबे समय तक बिहार के युवाओं की पहचान केवल आईएएस और आईपीएस जैसी सेवाओं तक सीमित समझी जाती रही, लेकिन आज के दौर में यही युवा टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भी अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं और वैश्विक स्तर पर नई पहचान स्थापित कर रहे हैं। माननीया आईटी मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह गुरुवार को आईआईटी, पटना के बिहटा स्थित कैम्पस में इन्क्यूबेशन सेंटर के दसवें स्थापना दिवस समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थी। इस मौके पर आईआईटी, पटना के इन्क्यूबेशन सेंटर ने एम्स, पटना और जेएचपीआईईजीओ के साथ दो समझौता पत्रों (एमओयू) पर हस्ताक्षर भी किये गए हैं।

मंत्री श्रेयसी सिंह ने समारोह को किया संबोधित

आईआईटी, पटना में इन्क्यूबेशन सेंटर के दसवें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए आईटी मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि यह बिहार सरकार राज्य में एक मजबूत स्टार्टअप और तकनीकी नवाचार पारिस्थतिकी तंत्र विकसित कर रही है। हमारा उद्देश्य केवल स्टार्टअप को प्रोत्साहित करना नहीं, बल्कि उन्हें विचार से लेकर उत्पाद को उपयोगकर्ताओं तक पहुंचाना के लिए सभी जरुरी अवसंरचना, मार्गदर्शन और सहयोग उपलब्ध कराना है। आईआईटी, पटना जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में इस तरह के समारोह राज्य के तकनीकी पारिस्थिकी तंत्र को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होंगे। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को तकनीकी सुविधाओं को राज्य के हर घर तक पहुंचाने श्रेय जाता है।

उन्होंने कहा कि सूचना प्रावैधिकी विभाग द्वारा राजधानी पटना के बिस्कोमान टावर में अत्याधुनिक स्टार्टअप कार्यस्थल विकसित किया गया है। जहां “प्लग एंड प्ले” आईटी इन्फ्रा स्ट्रक्चर के साथ कार्य करने की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध है। यह सुविधा किसी भी स्टार्टअप को एक वर्ष के लिए दी जाती है। सॉफ्टवेयर टेक्नॉलोजी पार्क की स्थापना बिहार के दरभंगा और भागलपुर में भी की गई है। उन्होंने कहा कि मैं यहां उपस्थित सभी युवा नवप्रवर्तकों और उद्यमियों से आग्रह करती हूं कि वे बड़े लक्ष्य निर्धारित कर निर्भीक होकर नवाचार करें और समाज की वास्तविक तकनीकी चुनौतियों के नए-नए समाधान विकसित करें। उन्होंने कहा कि आईआईटी, पटना में रिसर्च पार्क खोलने की तैयारी चल रही है। उन्होंने कहा कि मैं खेल की दुनिया से आती हूं। जहां मैंने हारना नहीं सीखा है। खेल में केवल जीत या फिर अपनी हार से नई सीख मिलती है। इस मौके पर आईआईटी, पटना के निदेशक प्रो. टीएन सिंह ने कहा कि आईआईटी, पटना के प्रयासों के राज्य के चार इंजीनियरिंग कॉलेजों में इन्क्यूबेशन सेंटर संचालित किये जा रहे हैं। इन्क्यूबेशन सेंटर के दसवें स्थापना दिवस समारोह को जेएचपीआईईजीओ के कंट्री डायरेक्टर डॉ. अमित शाह और बीआरएसी के प्रबंध निदेशक जीतेन्द्र कुमार भी संबोधित किया।

Saffrn

Trending News

Farmer Registry Campaign: बिहार के किसानों को मिलेगी Digital Identity, विजय...

 बिहार में 12 मई से फार्मर रजिस्ट्री विशेष अभियान शुरू। कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने कहा, किसानों को डिजिटल पहचान और योजनाओं का सीधा...

Ramgarh Lightning Tragedy: सीएम हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में...

 रामगढ़ के नेमरा गांव में तेज वज्रपात से 26 मवेशियों की दर्दनाक मौत। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव में किसानों पर टूटा आर्थिक...

Ranchi Missing Girl Case: कोकर से लापता 18 माह की मासूम...

 रांची के कोकर इलाके से लापता 18 माह की बच्ची के शव मिलने की आशंका। नाले से बरामद अवशेषों की पहचान के लिए पुलिस...

NEET-UG 2026: पेपर लीक के चलते परीक्षा रद्द, लाखों छात्रों का...

NEET UG 2026 : सपनों पर फिरा पानी, पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द! "सालों की मेहनत, रातों की नींद और आंखों में सजे डॉक्टर बनने के सपने... सब कुछ एक झटके में धुंधला हो गया।"देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा, NEET-UG 2026, को पेपर लीक की पुष्टि के बाद आधिकारिक तौर पर रद्द कर दिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के इस फैसले ने 24 लाख से अधिक छात्रों को गहरे सदमे में डाल दिया है। एक ओर जहाँ व्यवस्था की शुचिता बचाने के लिए परीक्षा रद्द करना जरूरी था, वहीं दूसरी ओर उन ईमानदार छात्रों के भविष्य पर सवालिया निशान लग गया है जिन्होंने दिन-रात एक कर इस परीक्षा की तैयारी की थी।शिक्षा मंत्रालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों पर कठोर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। लेकिन बड़ा सवाल यही है—आखिर कब तक छात्र सिस्टम की इन कमियों की भेंट चढ़ते रहेंगे?

Election Promise Debate: तमिलनाडु में विजय सरकार ने तुरंत लागू किये...

तमिलनाडु में विजय सरकार ने शपथ के बाद चुनावी वादों पर अमल शुरू किया, जबकि झारखंड में महागठबंधन की सात गारंटियों पर सवाल उठ...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img