मुहर्रम पर कटिहार से निकला भाईचारे का पैगाम, मंदिरों के आगे बनी मानव श्रृंखला, शरारती मंसूबों पर लगा ब्रेक

कटिहार/मोतिहारी/सासाराम : मुहर्रम के मौके पर कटिहार ने पूरे देश को सांप्रदायिक सौहार्द और आपसी भाईचारे का एक मजबूत संदेश दिया। शहर में जैसे ही मुहर्रम का जुलूस विभिन्न मंदिरों के सामने से गुजरा, कटिहार जिला मुहर्रम कमेटी के कार्यकर्ता खुद आगे आए और मंदिरों के सामने मानव श्रृंखला बनाकर खड़े हो गए। इस अनोखी पहल का मकसद साफ था अगर कोई असामाजिक या शरारती तत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश करे तो उसे मौके पर ही नाकाम किया जा सके।

पिछले कुछ वर्षों में देश के कई हिस्सों से मुहर्रम जुलूस के दौरान मंदिरों को निशाना बनाने या सांप्रदायिक तनाव की खबरें सामने आती रही हैं

दरअसल, पिछले कुछ वर्षों में देश के कई हिस्सों से मुहर्रम जुलूस के दौरान मंदिरों को निशाना बनाने या सांप्रदायिक तनाव की खबरें सामने आती रही हैं। इन्हीं घटनाओं को देखते हुए कटिहार जिला मुहर्रम कमेटी ने इस बार पहले से रणनीति बनाई और जुलूस के दौरान मंदिरों के सामने अपने स्वयंसेवकों की मानव श्रृंखला खड़ी कर दी। पूरे जुलूस के दौरान माहौल पूरी तरह शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण बना रहा।

Katihar Muharram 1 22Scope News

Katihar Muharram 2 22Scope News

कटिहार की पहचान हमेशा से गंगा-जमुनी तहजीब, आपसी प्रेम और भाईचारे की रही है – जिला मुहर्रम कमेटी के सदस्य बॉबी

जिला मुहर्रम कमेटी के सदस्य बॉबी ने बताया कि कटिहार की पहचान हमेशा से गंगा-जमुनी तहजीब, आपसी प्रेम और भाईचारे की रही है। इसी पहचान को कायम रखने और हर धर्म की आस्था का सम्मान सुनिश्चित करने के लिए यह पहल की गई। ताकि किसी भी शरारती तत्व को माहौल बिगाड़ने का मौका न मिले।

Katihar Muharram 3 22Scope News

मोतिहारी में मुहर्रम पर शिया समुदाय ने पेश की भाईचारे की मिसाल, सभी धर्मों के लोगों को पिलाया शीतल जल

मोतिहारी जिले में मुहर्रम के मौके पर शहर के ज्ञान बाबू चौक स्थित इमामबाड़ा के समीप शिया समुदाय की ओर से वर्षों से चली आ रही परंपरा के तहत राहगीरों के बीच ठंडा पानी का बोतल का वितरण किया गया। सेवा शिविर में सभी धर्मों के लोगों को बिना किसी भेदभाव के पानी पिलाया गया।

Motihari Muharram 22Scope News

शिया समुदाय के लोगों ने कहा- यह आयोजन हजरत इमाम हसन व हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानी, मानवता व भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से किया जाता है

शिया समुदाय के लोगों ने बताया कि यह आयोजन हजरत इमाम हसन और हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानी, मानवता और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से किया जाता है। लोगों ने सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लिया और आने-जाने वाले श्रद्धालुओं व राहगीरों की सेवा की। इस दौरान सैयद रेहान अली, डॉ. गुलजार अली रिजवी, जॉन रिजवी, सैयद शमशेर अली व जुलु अली सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Motihari Muharram 1 22Scope News

सासाराम में मुहर्रम के मौके पर विभिन्न अखाड़ों व इमामबाड़ों से ताजिया जुलूस निकाला गया

खबर सासाराम से हैं। सासाराम में मुहर्रम के मौके पर विभिन्न अखाड़ों और इमामबाड़ों से ताजिया जुलूस निकाला गया। ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच अकीदतमंद मातम करते हुए आगे बढ़ते रहे। युवाओं ने पारंपरिक लाठी से युद्ध कलाओं का भी प्रदर्शन किया, जिसे देखने के लिए सड़क के दोनों ओर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

Sasaram Muharram 22Scope News

जुलूस के दौरान जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा

आपको बता दें कि जुलूस के दौरान जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जबकि एसडीएम व एसडीपीओ लगातार सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहे। शांतिपूर्ण माहौल में ताजिया जुलूस अपने निर्धारित मार्ग से गुजरते हुए आगे बढ़ रही है। इस दौरान युवाओं ने अपने-अपने कौशल का भी प्रदर्शन किया। चौखंडी, शेरगंज, बस्ती मोर व मोची टोला आदि इलाकों से ताजिया की जुलूस गुजर रही है। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

Sasaram Muharram 1 22Scope News

यह भी पढ़े : मुहर्रम के दौरान बवाल मामले में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, उपद्रवी कर…

रतन कुमार, सोहराब आलम और सलाउद्दीन की रिपोर्ट

Simdega Reshma Lakra KBC: KBC के मंच पर पहुंचीं आदिवासी बेटी...

Simdega Reshma Lakra KBC: कभी अपने खेल और प्रतिभाओं के लिए पहचाने जाने वाला सिमडेगा अब देश के सबसे लोकप्रिय टीवी क्विज शो के...

Pitru Paksha 2026: आज से पितृ पक्ष शुरू, जानें श्राद्ध, तर्पण...

पितृ पक्ष में पूर्वजों का स्मरण, तर्पण और श्राद्ध किया जाता है। जानिए श्राद्ध का धार्मिक महत्व, पांच प्रमुख प्रकार और पिंडदान की मान्यता।Pitru...

CGL Paper Leak: CID की जांच गिरिडीह और कोयलांचल तक पहुंची,...

CGL परीक्षा में कथित पेपर लीक, फर्जीवाड़े और सीट बेचने के मामले में CID की जांच गिरिडीह और कोयलांचल तक पहुंची है। अब तक...