रामनवमी के मौके पर मां दुर्गा के दरबारों में उमड़ा जनसैलाब, सुबह से लाइन में लगे हैं भक्त

गोपालगंज/सीतामढ़ी : गोपालगंज चैती नवरात्र की रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को पूरे देश में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना श्रद्धा और भक्ति के साथ की जा रही है। मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं। इसी क्रम में बिहार के गोपालगंज जिले में भी आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। जिला मुख्यालय से करीब पांच किलोमीटर दूर स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां थावे दरबार में तड़के सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। महिला-पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग सभी कतारबद्ध होकर मां सिंहासनी के दर्शन के लिए उत्साहित दिखे। भक्तों के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा और वातावरण भक्तिमय बना रहा।

मंदिर के अलावा हर जगह सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया

वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। जिला पदाधिकारी पवन कुमार सिन्हा और पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी खुद स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है, साथ ही पुलिस बल की तैनाती भी की गई है ताकि दर्शन व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके। इसके अलावा कुचायकोट और उचकागांव थाना क्षेत्र की सीमा पर बाड गंगा गंडक नदी के किनारे स्थित घोड़ा घाट मां दुर्गा मंदिर में भी भारी भीड़ देखी गई। यहां भी सुबह से ही श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते रहे।

Gopalganj Mandir 1 22Scope News

भक्त रहशु के बुलावे पर मां कामाख्या से चली तो थावे जाने के पहले घोड़ा घाट पर आई और विश्राम किया था – मान्यता

स्थानीय मान्यता के अनुसार, भक्त रहशु के बुलावे पर मां कामाख्या से चली तो थावे जाने के पहले घोड़ा घाट पर आई और विश्राम किया था। इसके बाद मां थावे पहुंचीं, जहां उन्होंने भक्त रहशु को अपने दिव्य स्वरूप का दर्शन कराया। इसी आस्था के कारण दोनों स्थानों पर विशेष धार्मिक महत्व है और चैती नवरात्र की दशमी पर यहां भक्तों की भीड़ उमड़ती है। प्रशासन की सतर्कता और श्रद्धालुओं की आस्था के बीच गोपालगंज में चैती नवरात्र की दशमी का पर्व शांतिपूर्ण और भव्य रूप से संपन्न हो रहा है।

Gopalganj Mandir 2 22Scope News

सीतामढ़ी में रामनवमी को लेकर उत्साह का माहौल

पूरे देश में रामनवमी को लेकर उत्साह का माहौल कायम है। ऐसे में भगवान राम की पत्नी माता सीता का जन्मस्थली इससे अछूता कैसे रह सकता है। सीतामढ़ी के प्रसिद्ध पुनौरा धाम मंदिर जो माता जानकी की जन्मस्थली माना जाता है। वहां रामनवमी को लेकर उत्सव आ माहौल कायम है। सुबह सबेरे से मंदिर में श्रद्धालु आ रहे हैं और भगवान राम और माता सीता की पूजा अर्चना कर रहे हैं। मंदिर में पूजा पाठ भजन कीर्तन का आयोजन किया गया है।

Sitamarhi Mandir 22Scope News

यह भी पढ़े : बिहार में रामनवमी की धूम, पटना की मंदिरों में जबरदस्त भीड़, नितिन पहुंचे महावीर मंदिर

शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव और अमित कुमार की रिपोर्ट

Garhwa News: कस्तूरबा विद्यालय में फूड प्वाइजनिंग से 100 से अधिक...

Garhwa News: झारखंड के गढ़वा ज़िले के खरौंधी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शुक्रवार को स्वास्थ्य से जुड़ी एक बड़ी समस्या सामने आई।...

Hazaribagh News: बरकट्ठा में पुलिस का बड़ा एक्शन, शराब से भरा...

Hazaribagh News: एक बड़े ऑपरेशन में, झारखंड के हजारीबाग जिले के बरकट्ठा पुलिस स्टेशन इलाके से पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध भारतीय निर्मित...

West Singhbhum News: चक्रधरपुर का कचरा अब बनेगा गैस और खाद,...

West Singhbhum News: पश्चिमी सिंहभूम ज़िले के चक्रधरपुर को साफ़-सुथरा और कचरा-मुक्त शहर बनाने के लिए एक अहम पहल शुरू की गई है। अब...