गोपालगंज में रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा, जय श्रीराम के नारों से गूंजा शहर

गोपालगंज : गोपालगंज जिले में रामनवमी के पावन अवसर पर पूरे देश के साथ-साथ गोपालगंज जिला भी भक्ति और उल्लास के रंग में सराबोर दिखा। जिले में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में सनातन धर्मावलंबी शामिल हुए। श्रद्धालु हाथों में ‘जय श्रीराम’ लिखे झंडे और बैनर लेकर शहर की सड़कों पर निकले, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।

शोभायात्रा शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जहां जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर जुलूस का स्वागत किया

शोभायात्रा शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जहां जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर जुलूस का स्वागत किया। इस दौरान घोड़े, हाथी और गाजे-बाजे के साथ निकली यह यात्रा आकर्षण का केंद्र बनी रही। भक्तों के जयघोष और भक्ति गीतों से पूरा शहर गूंज उठा।जुलूस में शामिल लोगों ने बताया कि रामनवमी का पर्व भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव और उनकी विजय के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर समाज में एकता, धर्म और संस्कृति के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया जाता है।

Gopalganj Sobha Yatra 1 22Scope News

शोभायात्रा के दौरान कुछ लोग बैनर-पोस्टर लिए भी नजर आए

शोभायात्रा के दौरान कुछ लोग बैनर-पोस्टर लिए भी नजर आए, जिन पर ‘अयोध्या तो झांकी है, मथुरा और काशी बाकी है’ जैसे नारे लिखे थे। वहीं, कुछ स्थानों पर इज़राइल और भारत की मित्रता को दर्शाती झलकियां भी देखने को मिलीं। पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। प्रशासन और पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद नजर आए, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। रामनवमी के इस भव्य आयोजन ने जिले में धार्मिक आस्था और सामाजिक एकजुटता की एक मिसाल पेश की।

Gopalganj Sobha Yatra 2 22Scope News

यह भी पढ़े : रामनवमी के मौके पर मां दुर्गा के दरबारों में उमड़ा जनसैलाब, सुबह से लाइन में लगे हैं भक्त

शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Jamshedpur Marine Drive Firing: मरीन ड्राइव के बिंदल मॉल के पास...

Jamshedpur Marine Drive Firing: मरीन ड्राइव पर अचानक हुई गोलीबारी ने आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना दिया। बिंदल मॉल के पास...

Jharkhand High Court Calendar 2027: झारखंड हाईकोर्ट का 2027 कैलेंडर जारी,...

Jharkhand High Court Calendar 2027: अदालतों में कामकाज की तारीखें और छुट्टियां पहले से तय होना न्यायिक व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण होता है। इसी...

Lt Col Jai Prakash Bhagirathi Peak: कोडरमा के जय प्रकाश ने...

Lt Col Jai Prakash Bhagirathi Peak, कोडरमा: जब रास्ते में बर्फ की मोटी परत हो, सामने खड़ी चट्टानें हों और हर कदम पर मौसम...