प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना : खगड़िया सहित अन्य जिलों में मिल रहे राशन में कमी व गुणवत्ता के मुद्दे को राजेश वर्मा ने सदन के पटल पर रखा

खगड़िया : प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत देशभर में 80 करोड़ लोगों को राशन दिया जा है। बिहार के खगड़िया समेत कई जिलों में राशन की गुणवत्ता पर प्रश्न उठ रहे हैं। वहीं उपभक्ताओं को चार किलो राशन मिलने की भी बात सामने आई। खगड़िया के सांसद राजेश वर्मा जब लगातार आमजनों के बीच पहुंच रहे है। जनता के द्वारा उन्हें शिकायत मिली कि उन्हें सरकार के मानक के अनुरूप राशन नहीं मिल रहा है।

डीलरों से इसकी समीक्षा की तो उन्हें जानकारी मिली कि गोदाम से कम मात्रा में उन्हें अनाज मिल रहा है – MP राजेश वर्मा

लोजपा (रामविलास) के सांसद राजेश वर्मा ने डीलरों से इसकी समीक्षा की तो उन्हें जानकारी मिली कि गोदाम से कम मात्रा में उन्हें अनाज मिल रहा है। हम लोगों और सरकार के बीच बिचौलियों का स्थान न बने इसके लिए उन्होंने लोकसभा के पटल पर इस गम्भीर मुद्दे को उठाते हुए महत्वपूर्ण सुझाव भी दिया है। सांसद ने पीएम गरीब कल्याण योजना के तहत मिल रहे राशन को लेकर कहा कि सबसे बड़ी कल्याणकारी योजना के तहत 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में राशन जो मिल रहा है। मेरी लोकसभा खगड़िया सहित बिहार के कई जिलों में देखा जा रहा है कि जितने भी हमारे उपभोक्ता हैं पांच किलो अनाज उन्हें मिलना चाहिए। उन्हें खुला अनाज मिलने के कारण कहीं पांच किलो कहीं चार किलो मिल रहा है।

MP Rajesh Varma 1 22Scope News

डीलरों के पास जाकर हमलोग इस बात की समीक्षा की तो पता चला की अनाज कम मिल रहा है – लोजपा सांसद

उन्होंने कहा कि जब राशन के डीलरों के पास जाकर हम लोग इस बात की समीक्षा करते हैं तो पता चलता है कि गोदाम से उनको कम अनाज मिल रहा है। इस कारण डीलर उपभोक्ताओं को कम अनाज दे पा रहे हैं और कई जगह पर गुणवत्ता पर भी प्रश्न उठ रहा है। मेरा सुझाव मात्र इतना है कि राशन का पांच किलोग्राम का पैकेट सीधे एफसीआई गोदाम से डीलरों तक पहुंचे। ताकि सबको निर्धारित मात्रा में गुणवत्तापूर्ण अनाज मिल सके।

MP Rajesh Varma 22Scope News

यह भी पढ़े : राजश्व कर्मचारियों ने सारण समाहरणालय के मुख्य द्वार पर किया प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

राजीव कुमार की रिपोर्ट

Koderma News: कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार गिरफ्तार, नाबालिग...

कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार को नाबालिग के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस मामले की जांच और पूछताछ...

Mukhyamantri Cycle Yojana: बिहार सरकार की योजनाओं से आसान हुई बेटियों...

बिहार में मुख्यमंत्री साइकिल योजना और प्रोजेक्ट आधारित लर्निंग से बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा मिल रहा है। जानिए आफरीन, माही और सबरीन की...

Gaya Pitru Paksha Mela 2026:गयाजी पितृपक्ष महासंगम 2026 संपन्न, 51 लाख...

गयाजी पितृपक्ष महासंगम 2026 में 51 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। विदेशी श्रद्धालुओं की भागीदारी, टेंट सिटी और आधुनिक सुविधाओं ने आयोजन को खास...