CM नीतीश MLC से तो नितिन नवीन ने MLA पद से दिया इस्तीफा

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बिहार विधान परिषद (MLC) से इस्तीफा दे दिया है। नीतीश के साथ भारतीय जनाता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी अपनी विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। अब दोनों नेता राज्यसभा में अपनी राजनीतिक पारी की नई शुरुआत करेंगे। वहीं, इस्तीफे से ठीक पहले रविवार शाम को मुख्यमंत्री आवास पर सरगर्मी तेज रही।

जदयू के मंत्री व नेता ने CM नीतीश का इस्तीफा लेकर पहुंचे सभापति के कक्ष

आपको बता दें कि सीएम नीतीश कुमार की तरफ से बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी और जदयू नेता संजय सिंह विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह के कक्ष में मौजूद थे। सीएम नीतीश ने अपने आवास पर इस्तीफा दिया था। उनका इस्तीफा लेकर सभी नेता विधान परिषद पहुंचे थे। वहीं नितिन नवीन की तरफ से उनके इस्तीफे का लेटर बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी लेकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार के कक्ष पर पहुंच लेटर दिया। जिसे विधानसभा अध्यक्षक्ष ने स्वीकार कर आगे की तरफ भेज दिया।

CM MLC 22Scope News

कोई भावुक करने वाला पल नहीं था, नीतीश कुमार सहज थे – संजय गांधी

जदयू एमएलसी संजय गांधी ने कहा कि सब लोगों के सामने इस्तीफा दिखाए हैं। यह कोई भावुक पल नहीं था। मुख्यमंत्री बहुत सहज महसूस कर रहे थे। बराबर वह नियमों का पालन करते हैं। नियमों के अनुसार, 14वें दिन तक इस्तीफा दे देना था तो उन्होंने दे दिया। हमलोग लगभग 20 साल तक साथ में सदन में काम करते रहे। उसके पहले सांसद रहे। हम लोग के संबंध आज से थोड़े ही हैं, 40 साल से ज्यादा के संबंध हैं।

CM MLC 2 22Scope News

CM MLC 3 22Scope News

संजय सरावगी की तरफ से नितिन नवीन का इस्तीफा मिला – अध्यक्ष प्रेम कुमार

विधानसभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के माध्यम से बांकीपुर विधानसभा के सदस्य नितिन नवीन का इस्तीफा मिला है। हमने इसे स्वीकार कर आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया है। बिहार की राजनीति दोनों नेताओं का काफी योगदान रहा। आगे भी दोनों बिहार और देश के लिए काम करते रहे हैं। दोनों नेताओं के साथ काफी लंबे समय तक काम करने का अवसर मिला। संवैधानिक प्रक्रिया के तहत दोनों ने अपना इस्तीफा दे दिया है। अब वह दिल्ली जाकर राज्यसभा की सदस्यता का शपथ ग्रहण करेंगे।

Nitin Navin 6 22Scope News

CM नीतीश का इस्तीफा स्वीकार किया गया – सभापति अवधेश नारायण सिंह

बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सीएम नीतीश कुमार का इस्तीफा स्वीकार किया गया। नीतीश कुमार ने बिहार का जितना विकास किया किसी ने नहीं किया। नीतीश कुमार से मेरा नजदीकी रिश्ता रहा है। उनका हमेशा प्यार मिलता रहा है। अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि उनके चेहरे पर तनिक भी शिकन नहीं था।

CM MLC 1 22Scope News

यह भी पढ़े : 30 मार्च को MLC पद से इस्तीफा दे सकते हैं CM नीतीश

Bokaro Cleanliness Drive: गांधी जयंती पर बोकारो में स्वच्छता अभियान, बैंक...

Bokaro Cleanliness Drive, बोकारो: महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत बैंक ऑफ इंडिया की आंचल शाखा...

Jamshedpur ED Raid: 734 करोड़ के कथित GST घोटाले में पिता-पुत्र...

Jamshedpur ED Raid: कथित 734 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने स्क्रैप कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल उर्फ बबलू...

Jamshedpur DGP Tadasha Mishra: DGP तदाशा मिश्रा सख्त, केनरा बैंक लूट...

Jamshedpur DGP Tadasha Mishra: झारखंड पुलिस की डीजीपी तदाशा मिश्रा गुरुवार को जमशेदपुर पहुंचीं। यहां उन्होंने पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों...