राजधानी रांची में पार्षद शबाना खान के पति रिंकू खान की दिनदहाड़े हत्या

पार्षद शबाना खान के पति रिंकू खान की गोली मार कर हत्या

Ranchi-रांची के हिन्द पीढ़ी थाना क्षेत्र में पार्षद शबाना खान के पति रिंकू खान की गोली मार कर हत्या– राजधानी रांची में अपराधियों के द्वारा पार्षद को सरेआम गोली मारने की खबर मिल रही है.  बताया जा रहा है कि अपराधियों  ने पार्षद शबाना खान के पति रिंकू खान को सरेआम गोलियों से भून दिया. अपराधियों के द्वारा पार्षद पति को चार-चार गोलियां मारी गयी.  गोलीबारी के साथ ही इलाके में अफरातफरी मच गयी, आनन फानन में स्थानीय लोगों की पहल से पार्षद पति को रिम्स में भर्ती करवाया. जहां चिकित्सकों की टीम ने जांच के बाद उन्हे मृत घोषित कर दिया. वारदात की खबर मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गयी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

एक अन्य युवक को भी लगी है गोली 

पार्षद के साथ एक अन्य युवक को भी गोली लगी है. घायल युवक का इलाज भी रिम्स में चल रहा है. अभी उसकी हालत सामान्य बतलायी जा रही है. पुलिस सीसीटीवी के आधार पर अपराधियों के पहचान में जुटी हुई है.

राजधानी रांची की कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान 

राजधानी रांची में पार्षद पति पर सरेआम गोली चलने से राजधानी रांची की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा हो रहा है. सवाल यह उठ रहा है कि यदि अपराधी राजधानी रांची में एक पार्षद पति को गोली मार सकते हैं तो सामान्य लोगों की हालत क्या होगी. यह माना जा रहा है कि यह मुद्दा राजनीतिक रुप ले सकता है.

रिपोर्ट-मुर्शिद 

Palamu Fraud Case: खाद की डीलरशिप और पॉलीहाउस के नाम पर...

Palamu Fraud Case: झारखंड के पलामू जिले में खाद की डीलरशिप दिलाने, पॉलीहाउस निर्माण कराने और पौधारोपण में सहयोग देने के नाम पर 18...

Dhalbhumgarh Double Murder: दो सगी बहनों की हत्या के पीछे क्या...

Dhalbhumgarh Double Murder: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ प्रखंड की रावताड़ा पंचायत स्थित बबईदा गांव में सोमवार को दो सगी बहनों की...

Nita Ambani Initiative: अब हर सप्ताह पढ़ सकेंगे देश-दुनिया की खबरें,...

Nita Ambani Initiative: दृष्टिबाधित लोगों तक समाचार और जरूरी जानकारियां नियमित रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से रिलायंस फाउंडेशन ने अहम पहल की है।...