गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला वासेपुर, इलाज के दौरान नन्हे खान की हुई मौत

धनबाद : एक बार फिर कोयलांचल गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल गया है. गैंगवार के लिए कुख्यात वासेपुर में हत्या का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा. जमीन कारोबारी लाला खान की हत्या की गुत्थी अभी ठीक से पुलिस सुलझा भी नहीं पाई थी कि फिर एक हत्या हो गई. धनबाद के वासेपुर इलाके में चली गोलियों की आवाज से पूरा क्षेत्र दहल उठा. बुलेट सवार शख्स को अपराधियों ने गोली मारी. गंभीर अवस्था में घायल को एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक का नाम नन्हे खान बताया जा रहा है.

बुधवार को दिनदहाड़े लगभग साढ़े तीन बजे बाइक सवार दो अपराधियों ने नया बाजार के जमीन कारोबारी 50 वर्षीय नन्हे खान को गोली मार दी. इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. नन्हे वासेपुर में बॉस के नाम से मशहूर फहीम खान का करीबी था. उसकी हत्या से पूरा इलाका हतप्रभ है. आखिर वासेपुर में नन्हें की हत्या कर किसने फहीम खान को चुनौती दी.

इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है. घटना के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर बैंक मोड़ थाना की पुलिस पहुंची. वहीं मामले की जांच में पुलिस जुट गई है और अपराधियों की तलाश में जुट गई है.

बता दें कि हत्यारे बाइक पर सवार होकर आए थे और घटना को अंजाम देकर आसानी से फरार हो गए. घटनास्थल से मिली जानकारी के आधार पर नन्हे खान को तकरीबन आधा दर्जन गोली हमलावरों ने चलाया. घटना के तत्काल बाद ही कुछ लोग नन्हे खान को उठाकर एसएनएमसीएच ले गए. जहां चिकित्सकों ने उसे देखने के साथ ही मृत घोषित कर दिया. घटना को लेकर मौके पर पहुंचे सिटी एसपी आर रामकुमार, ASP मनोज स्वर्गीयार एवं बैंक मोड़ और भूली ओपी पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अपराधियों ने फहीम खान के करीबी को गोली मारी गयी है. स्थानीय लोगों की माने तो यह आरोप प्रिंस और गोपी खान पर लगा है. इस गोलीबारी कांड में अपराधियों ने 10 राउंड फायरिंग की है, जिसमें 3 गोली नन्हे खान को लगी है. इसके बाद उसे तत्काल इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच ले जाया गया, जहां इलाज के क्रम में मौत हो गई. नन्हे खान जमीन कारोबारी है. हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

नन्हे खान आरा मोड़ की ओर से लौट रहे थे तभी उस पर बाइक सवार अपराधियों ने गोली बरसाया. पुलिस इस घटना को भी वासेपुर गैंग्स के आपसी अदावत इससे जोड़कर देख रही है. नन्हे खान की मौत से आहत सैकड़ों लोगों ने अस्पताल में हंगामा भी शुरू कर दिया. हालांकि सरायढेला बैंकमोड़ समेत कई थाना की पुलिस वहां पहुंचकर मामले को शांत करवाया. सुरक्षा के लिहाज से वासेपुर में भारी संख्या में सुरक्षा बलों को भी बुलाया गया है. इधर घटना के लिए फहीम खान के बेटे इकबाल खान ने फहीम के भांजे प्रिंस खान एवं गोपी खान को साजिश कर्ता बताते हुए हत्यारो को चुनौती दी है.

रिपोर्ट : राजकुमार जायसवाल

Saffrn

Trending News

Jharkhand Rajya Sabha Election 2026: कांग्रेस ने प्रणव झा पर लगाया...

झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए कांग्रेस ने प्रणव झा को उम्मीदवार बनाया है। बोकारो से विशेष जुड़ाव रखने वाले झा के नाम पर...

Bokaro Railway Track Death Mystery: रेलवे ट्रैक पर मिले तीन युवकों...

 बोकारो के राधानगर पंचायत स्थित लावटांड़ के पास रेलवे ट्रैक से तीन युवकों के शव बरामद हुए हैं। जीआरपी और पुलिस मामले की जांच...

Palamu Train Accident: रजहरा के पास कोयला लदी मालगाड़ी के 15...

 पलामू के रजहरा रेलवे स्टेशन के पास कोयला लदी मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 15 वैगन पटरी से उतर गए, हालांकि कोई हताहत...

BJP प्रदेश कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक, नितिन ने...

पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बिहार प्रदेश के नवनियुक्त...

अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री लखेंद्र पासवान ने की विभागीय...

पटना : अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री लखेंद्र पासवान ने गुरुवार को सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में विभागीय कार्ययोजनाओं...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img