SP के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, ज्वेलर्स चोरी कांड में 4 आरोपी गिरफ्तार

सिवान : सिवान पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुठनी थाना क्षेत्र के धनौती बाजार स्थित आयुष ज्वेलर्स चोरी कांड का पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, गुठनी थाना क्षेत्र के धनौती बाजार के समीप स्थित आयुष ज्वेलर्स दुकान का ताला काटकर चोरों ने कीमती सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर फरार हो गए थे।

SP ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मैरवा SDPO को विशेष टीम गठित कर जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया

घटना के बाद सिवान पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मैरवा एसडीपीओ गौरी कुमारी को विशेष टीम गठित कर जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया। निर्देश के बाद मैरवा एसडीपीओ गौरी कुमारी के नेतृत्व में गठित टीम ने वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए इस कांड का सफल उद्भेदन कर लिया।

Siwan Police 1 22Scope News

गिरफ्तार चारों आरोपी शातिर अपराधी हैं – SP पूरन कुमार झा

पुलिस अधीक्षक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गिरफ्तार चारों आरोपी शातिर अपराधी हैं, जिनके खिलाफ सिवान और उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो बाइक, ताला काटने वाला कटर, करीब 55 ग्राम सोने जैसा पदार्थ और 360 ग्राम चांदी जैसा पदार्थ बरामद किया है। फिलहाल पुलिस ने सभी चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए जेल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Siwan Police 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : मोबाइल स्नैचिंग मामले में 15 स्मार्ट फोन के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

रवि कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

Jayaprakash Narayan Jayanti: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर पटना में...

Jayaprakash Narayan Jayanti, पटना: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर 11 अक्टूबर 2026 को पटना के आयकर गोलंबर स्थित प्रतिमा स्थल पर...

Samrat Chaudhary Navratri Wishes: CM सम्राट चौधरी ने नवरात्रि पर...

Samrat Chaudhary Navratri Wishes, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शारदीय नवरात्रि के अवसर पर प्रदेश और देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...

Bokaro ESL Steel Plant Accident: बोकारो के ESL प्लांट में दो...

Bokaro ESL Steel Plant Accident: झारखंड के बोकारो जिले के सियालजोरी स्थित ESL स्टील लिमिटेड के प्लांट परिसर में गैस के संपर्क में आने...