पलामू : आग बुझाने निकली फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने बुझाया घर का चिराग

कचहरी चौक पर दर्दनाक हादसा, साइकिल सवार बच्चे की मौत

पलामू : आग बुझाने निकली फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने बुझाया घर का चिराग- शहर के

कचहरी चौक पर पास साइकिल सवार बच्चे को आग बुझाने जा रहे अग्निशामक वाहन ने रौंद दिया,

जिससे बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने सड़क को जाम कर दिया.

पलामू उपायुक्त ने न्याय का दिलाया भरोसा

मौके पर पलामू के उपायुक्त शशि रंजन एवं

पलामू चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष आनंद शंकर ने परिजनों को आश्वस्त किया कि

उनकी बातों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और उन्हें पूरा न्याय मिलेगा.

पलामू के उपायुक्त ने बाद में पत्रकारों से बताया कि ऐसी घटना दोबारा ना हो इसके लिए चौक चौराहों पर सीसीटीवी लगाए जाने के लिए सुकृति दी जा चुकी है. शीघ्र ही सीसीटीवी लगाये जाएंगे. उन्होंने कहा कि दोषी अग्निशामक चालक पर भी कार्रवाई होगी. वहीं चैंबर अध्यक्ष आनंद शंकर ने कहा कि यह बहुत ही दुखद घटना है. परिजनों को पूरा सहयोग किया जाएगा.

palamu accident1 22Scope News

रेडमा ओवर ब्रिज स्टॉल में लग गई थी आग

मृतक 10 वर्षीय बच्चे का नाम है विभव है. इसकी पहचान महाबीर वस्त्रालय के मालिक के भतीजे के रूप में हुई है. बताते चलें कि सुबह-सुबह आज मेदनीनगर के रेडमा ओवर ब्रिज स्टॉल में आग लग गई, जिसके कारण कई लकड़ियां जल रही थी. मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम अपनी पूरी ताकत से उसे आग को कंट्रोल करने में जुटी हुई थी. इसी आनन-फानन में मेदनीनगर के महावीर वस्त्रालय के पुत्र 10 वर्षीय वैभव सिंघानिया अपनी फैमिली के साथ मॉर्निंग वॉक के लिए साईकिल से निकले थे.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

तेज रफ्तार से आ रही फायर ब्रिगेड की गाड़ी के नीचे बच्चे आ गए. जिससे उनकी मृत्यु हो गई. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मौके पर सदर सीओ, एसडीपीओ पहुंचे. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. सदर सीओ जेके मिश्रा तो उनका दर्द देख फफक-फफक कर रो पड़े. परिवार के लोगों का यही कहना है कि आखिर हमारा क्या दोष है. जो हमारे बच्चे पर गाड़ी चढ़ाया गया.

इधर फायर ब्रिगेड की गाड़ी शहर थाना में आ गई है. चालक ने आत्मसमर्पण कर दिया है. पलामू उपायुक्त ने परिजनों को पूरा सहयोग करने और एक नौकरी देने की बात कही है.

रिपोर्ट: शशिकांत ओझा

जमीन विवाद में महिला की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने इन पर लगाया आरोप

Champions of Care: अनंत अंबानी की नई मुहिम, हर साल 20...

 अनंत अंबानी ने वनतारा के तहत Champions of Care मुहिम शुरू की है। 50 से ज्यादा संगठन जुड़ेंगे और हर साल 20 लाख जानवरों...

Bihar Eco Tourism: बिहार में ईको टूरिज्म को मिलेगी नई रफ्तार,...

Bihar Eco Tourism, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में पर्यावरण, वन एवं जलवायु...

Bihar Flood Relief: बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 10...

Bihar Flood Relief, पटना: बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड ने मुख्यमंत्री राहत...