हमलावरों ने चालक, कंडक्टर व यात्रियों के साथ की मारपीट, छीने पैसे, फोड़ डाले बस के शीशे

दानापुर : राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ इलाके में बस एजेंटों के बीच सवारी चढ़ाने-उतारने को लेकर विवाद हिंसक रूप ले बैठा। पटना एम्स नहर रोड पर हुई इस घटना में जमकर मारपीट और पथराव हुआ जिसमें कई यात्री घायल हो गए। पटना से पाली जाने वाली बस में सवारी बैठाने को लेकर दो एजेंटों के बीच पहले कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और सड़क पर ही लाठी-डंडे व ईंट-पत्थरों से हमला शुरू कर दिया।

हमलावरों ने एक बस के शीशे पूरी तरह तोड़ दिए – प्रत्यक्षदर्शी

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की हमलावरों ने एक बस के शीशे पूरी तरह तोड़ दिए। अचानक हुई इस हिंसा से बस में बैठे यात्रियों में भगदड़ मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। पथराव में कई यात्रियों को चोटें आई हैं। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 पर दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। इलाके में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बना रहा।

Bus Marpeet 2 1 22Scope News

यात्रियों ने कहा- कंडक्टर को मारा है और पैसा भी छीन लिया है

यात्रियों ने बताया कि कंडक्टर को मारा है और पैसा भी छीन लिया है। हम लोग के साथ भी मारपीट किया गया है। यात्रियों ने कहा कि हमलोग पटना से पालीगंज जा रहे थे। बस के ड्राइवर ने बताया कि कुछ लोग बस में चढ़कर कंडक्टर के साथ लपट गए और मारपीट करने लगे और कहा कि मंटू का एजेंट है नाम नहीं जानते हो। इस मामले में फुलवारीशरीफ थाना के थानाध्यक्ष गुलाम मोहम्मद शाहबाज आलम ने बताया कि अबतक कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Bus Marpeet 3 22Scope News

Bus Marpeet 1 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : कार से 7 लाख का विदेशी शराब बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

Ranchi Suicide Case: Live Video Call पर युवक की मौत, दो...

रांची के शांतिनगर में युवक की आत्महत्या मामले में नया खुलासा। लाइव वीडियो कॉल का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने दो युवतियों...

Ranchi Railway Station South Gate पर Airport जैसी Parking System, यात्रियों...

रांची रेलवे स्टेशन के साउथ गेट पर एयरपोर्ट की तर्ज पर आधुनिक पार्किंग व्यवस्था लागू होगी। हर वाहन को एंट्री पर्ची मिलेगी और ट्रैफिक...

Jharkhand Building Regularization: अवैध भवनों को वैध कराने की आवेदन अवधि...

झारखंड में बिना नक्शा बने भवनों को वैध कराने की आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गई। सात लाख भवनों के मुकाबले सिर्फ 4500 आवेदन मिले,...