मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

गोपालगंज : जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई। जब एक युवती अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गई। घटना महम्मदपुर बाजार की बताई जा रही है। जहां युवती के टावर पर चढ़ते ही इलाके में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती टावर पर चढ़कर नीचे कूदने की कोशिश कर रही थी।

जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई

आपको बता दें कि इसकी जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। लोगों ने काफी देर तक उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं थी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत और समझाइश के बाद पुलिस ने सूझबूझ का परिचय देते हुए युवती को सकुशल नीचे उतार लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

Ladki Mobile Tower 1 22Scope News

युवती की पहचान सुपौली गांव निवासी के रूप में हुई है

बताया जा रहा है कि युवती की पहचान सुपौली गांव निवासी के रूप में हुई है। हालांकि टावर पर चढ़ने का स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है, लेकिन सूत्रों की मानें तो युवती किसी युवक से प्रेम करती है और उससे शादी करना चाहती है। परिजनों द्वारा शादी के लिए इनकार किए जाने से नाराज होकर उसने यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Ladki Mobile Tower 2 22Scope News

यह भी पढ़े : शराबबंदी कानून के बावजूद तस्करी जारी, गोपालगंज में 2 महिला समेत 3 गिरफ्तार

शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

IPL 2026: बिहार के वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा Chris Gayle का...

IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक सीजन में सबसे...

खेल अवसंरचना के सुदृढ़ संचालन एवं विशेषज्ञ आधारित विकास पर खेल...

पटना : बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने आज विकास भवन स्थित खेल विभाग में विभागीय योजनाओं एवं खेल अवसंरचना विकास की विस्तृत...

गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कैंपस ने NAAC B++ एक्रिडिटेशन...

रांची : गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कैंपस ने NAAC B++ एक्रिडिटेशन हासिल करने का एक वर्ष पूरा किया। यह कॉलेज बिहार और...

बिहार के 211 नए डिग्री कॉलेजों में नए सत्र से शुरू...

पटना : राज्य में खुलने वाले नए डिग्री कॉलेजों में पढ़ाई प्रारंभ करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। उच्च शिक्षा विभाग ने...

बकरीद पर हर जिले में चौकसी बढ़ी, अधिकारियों को अलर्ट मोड...

पटना : बकरीद के मौके पर राज्यभर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद बनाए रखने को लेकर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने बुधवार को सभी जिलों...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img