ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर में चालक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

बांका : बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के सिहुड़ी-भरको मुख्य मार्ग पर गोरगम्मा मोड़ के समीप शनिवार की दोपहर ट्रैक्टर एवं बाइक की टक्कर में बाइक चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान शंभुगंज थाना क्षेत्र के चौतरा गांव निवासी कारू यादव का 35 वर्षीय पुत्र विभाष यादव के रूप में हुई।

अपने भाई के साथ बाइक पर सवार होकर अपने गांव से अमरपुर निजी क्लीनिक में डॉक्टर के पास आया था – मृतक के भाई

अस्पताल में मौजूद मृतक के भाई हिमांशु यादव ने बताया कि शनिवार को वह अपने भाई के साथ बाइक पर सवार होकर अपने गांव से अमरपुर निजी क्लीनिक में डॉक्टर के पास आया था। जहां से वापसी के दौरान गोरगम्मा मोड़ के समीप सामने से आ रही मिट्टी लदी ट्रैक्टर ने अनियंत्रित होकर उनकी बाईक में धक्का मार दिया। स्थानीय लोगों की मदद से वह अपने भाई को उपचार के लिए लेकर अस्पताल आया। जहां डॉक्टर अपुर्व अमन सिंह ने उनके भाई की जांच कर उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Banka Maut 1 22Scope News

मृतक के परिजन ग्रामीणों के साथ दहाड़ मारते हुए अस्पताल पहुंच गए

युवक की मौत का सुचना मिलते ही मृतक के परिजन ग्रामीणों के साथ दहाड़ मारते हुए अस्पताल पहुंच गए। मृतक की मां फुलन देवी, पत्नी खुशबू देवी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल देखा गया। मृतक के परिजनों की करूण रूदन देखकर अस्पताल में मौजूद लोगों की भी आंखे नम हो गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि मृतक काफी मिलनसार व मृदुल स्वभाव का युवक था।

सन 2010 में मृतक का विवाह गोरिया गांव निवासी खुशबु देवी के साथ हुई थी

सन 2010 में मृतक का विवाह असरगंज थाना क्षेत्र के गोरिया गांव निवासी खुशबु देवी के साथ हुई थी। मृतक को दो पुत्र सुमीत कुमार (10) वर्ष, विपिन कुमार (5) वर्ष व एक पुत्री आकांक्षा कुमारी (7) वर्ष है। बच्चों की उज्जवल भविष्य के लिए मृतक दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। पांच दिन पुर्व ही मृतक दिल्ली से अपने गांव आया था। लेकिन कुदरत की कहर ने शनिवार को तीन मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया छिन लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंच कर आगे की कार्रवाई में जूट गई है।

Banka Maut 22Scope News

यह भी पढ़े : सिवान जंक्शन पर हाई अलर्ट, RPF की सघन जांच, डॉग स्क्वॉड ‘रैंबो’ के साथ चला सर्च ऑपरेशन

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Gaya Pitru Paksha Mela: तीर्थयात्रियों के लिए निशुल्क सेवा शिविर शुरू,...

Gaya Pitru Paksha Mela: पितृपक्ष मेले के दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों से गया पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विष्णुपद मंदिर के...

Bihar Flood Relief: RLM ने दिए 3 लाख, BJP-JDU नेताओं ने...

Bihar Flood Relief: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान देने का सिलसिला जारी है। इसी...

Garhwa Sadar Hospital: रात में स्टोर रूम में GNM और पारा...

Garhwa Sadar Hospital: सदर अस्पताल के स्टोर रूम में 25 सितंबर की रात एक जीएनएम और पारा शिक्षक की मौजूदगी को लेकर विवाद सामने...